अमरावती: मानसून पूर्व मरम्मत कार्य शुरू, महावितरण ने कसी कमर

महावितरण ने मानसून से पहले बिजली आपूर्ति में बाधाओं को रोकने के लिए रखरखाव और मरम्मत का कार्य शुरू किया है।
amrawati-386
Published on
Updated on

Amravati News: मानसून के दौरान तेज हवाओं, भारी बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट के कारण बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को रोकने के लिए महावितरण ने जिले में कमर कस ली है.

अधीक्षक अभियंता दीपक देवहाते के मार्गदर्शन में जिले भर में मानसून पूर्व रखरखाव और मरम्मत का काम शुरू हुआ है.फोटो महावितरण1,2अचलपुर संभाग में इस कार्य के लिए विशेष नियोजन किया गया है, जिसे एक वितरण केंद्र एक उच्च दाब विद्युत वाहिनी की मरम्मत नाम दिया गया है.

एक ही दिन में अचलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले अचलपुर, अंजनगांव सुर्जी, दर्यापुर, चांदूर बाजार, चिखलदरा व धारणी तहसील में बड़े पैमाने पर काम किया गया. इस अभियान के तहत कुल 40 वितरण केंद्रों की 40 हाई वोल्टेज लाइनों का रखरखाव और मरम्मत कार्य पूरा किया गया.

बिजली की लाइनों के पास लटकी खतरनाक पेड़ों की टहनियों को काटा गया. खराब हो चुके जंपर्स को दोबारा जोड़ा गया. ढीले हो चुके बिजली के तारों को खींचकर सही स्थिति में लाया गया. कार्यकारी अभियंता प्रदीप अंधारे ने स्वयं कार्यस्थलों का दौरा कर चल रहे कामों का निरीक्षण किया और फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com