

अमरावती. करीबन 7 वर्षों उपरांत मनपा प्रशासन ने शहर के रोजाना कचरा संकलन हेतु लोहे के 300 कंटेनर खरीदने का निर्णय किया है. पिछली बार आयुक्त हेमंत पवार के कार्यकाल दौरान इतनी ही संख्या में कंटेनर खरीदे गए थे, अब उनमें से अधिकांश टूट-फूट गए है और इस्तेमाल नहीं किए जा सकते है.
कंटेनर खरीदने के लिए आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर ने जिला नियोजन समिति को फंड के लिए प्रस्ताव दिया था. डीपीसी ने प्रस्ताव मंजूर करते हुए नगरोत्थान योजना अंतर्गत 2 करोड़ 1 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं. गत 9 मार्च को निर्माण विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी. जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर नए कंटेनर लिए जाएंगे, जिससे कचरा संकलन सलिके से हो सकेगा.
कंटेनर के कारण शहरवासी गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर उसे पालिका के सफाई कर्मियों को सौंपते है. पिछली बार भी लोगों में कचरे का अनुशासन लाने की दृष्टि से कंटेनर खरीदे गए थे ,उसका इस्तेमाल शुरू किया गया था. घर-घर जाकर कचरा एकत्र करने की व्यवस्था बनाई गई. कंटेनर की संख्या मर्यादित की गई. अलग- अलग स्पर्धाएं लेकर प्रभाग को पिछली बार भी लोगों में कचरे का अनुशासन लाने की दृष्टि से कंटेनर खरीदे गए थे उसका इस्तेमाल शुरू किया गया था. घर-घर जाकर कचरा एकत्र करने की व्यवस्था बनाई गई. कंटेनर की संख्या मर्यादित की गई.