नवोदय प्रवेश परीक्षा में खोलापुर जिप स्कूल के छात्रों की शानदार सफलता

Navodaya Exam Success:जिला परिषद पूर्व माध्यमिक मराठी स्कूल खोलापुर के छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया।
amrawati-124
Published on: 
Updated on: 

Amravati News: खोलापुर जिला परिषद पूर्व माध्यमिक मराठी स्कूल के छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जेएनवीएसटी में उल्लेखनीय सफलता पाकर स्कूल सहित गांव का नाम रोशन किया. छात्रों की सफलता पर विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह लिया गया. सफलता के पीछे लाखन सिंह देवी सिंह जाधव का मार्गदर्शन विशेष रहा.

उनके साथ आशीष श्रीराम भुयार, कविता भेले, मंगेश धाकरे, विनीत पारदे, अक्षय वैद्य और प्रधानाध्यापिका सुरेखा माणिकराव मुले का बहुमूल्य सहयोग मिला. इस समय अभिभावकों को भी सम्मानित किया. स्कूल में डिजिटल शिक्षा, इंटरैक्टिव कक्षा, प्रोजेक्टर, एंड्रॉइड टीवी, फ़िल्टर्ड पेयजल, अलग शौचालय, सौर ऊर्जा सुविधा, विशाल खेल का मैदान जैसी विभिन्न सुविधाएं हैं.

मराठी के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, जर्मन भाषा का पाठ भी दिया जाता है. हर वर्ष विद्यालय के छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं. विद्यालय का अगले शैक्षणिक वर्ष 2026 में अधिक से अधिक छात्रों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाने का संकल्प है. स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है. अभिभावकों से जल्द से जल्द अपने बच्चों का प्रवेश निश्चित करने की अपील की गई.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com