नांदगांव पेठ: रतन इंडिया पावर प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

Nandgaon Peth: नांदगांव पेठ औद्योगिक क्षेत्र स्थित रतन इंडिया पावर प्रोजेक्ट में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत संत गाडगे बाबा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
नांदगांव पेठ: रतन इंडिया पावर प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर आयोजित
Published on: 
Updated on: 

Amravati News: नांदगांव पेठ औद्योगिक क्षेत्र स्थित रतन इंडिया पावर प्रोजेक्ट में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस अवसर पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. बडनेरा स्थित संत गाडगे बाबा ब्लड बैंक के सहयोग से परियोजना के ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रतनइंडिया कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा परियोजना में कार्यरत ठेकेदारों के करीब 100 कर्मियों ने रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई.

रक्तदान महादान के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी ने इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर भाग लिया. रक्तदाताओं ने इस भावना के साथ रक्तदान किया कि उनके इस छोटे से योगदान से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है. राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान ऐसे सामाजिक उपक्रमों से कर्मचारियों में सुरक्षा के साथसाथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूकता बढ़ रही है.

शिविर में ब्लड बैंक के डॉ. अनिल कविमंडल, डॉ. अनुश्री पर्वतकर, डॉ. विष्णु पेंढारकर और डॉ. साकिब अली ने अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं. परियोजना प्रमुख रविकुमार पकलापती और मिलिंद देशकर विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरक्षा विभाग के हेमंत टेकाडे और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com