खोलापुर PHC के गेट पर लगा नामफलक, दूर हुई बाहरी मरीजों की परेशानी

Kholapur PHC
Published on: 
Updated on: 

खोलापुर (सं). भातकुली तहसील के सबसे बड़े गांव खोलापुर में कई दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नाम का बोर्ड नहीं लगा था. इससे आने वाले मरीजों को दिक्कत होती थी. इस बारे में शिवसेना की अलका पारडे तथा अन्य द्वारा किए गए आंदोलन के चलते अब यह बोर्ड लगाया गया है, इससे लोगों को राहत मिलेगी.

इस मामले में शिवसेना की अलका नीलेश पारडे ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिषद अमरावती को पिछले माह एक पत्र लिखा और तुरंत बोर्ड लगाने की मांग को लेकर पत्र कलेक्टर अमरावती एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिप अमरावती को दिया गया. इस पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तहसील स्वास्थ्य अधिकारी को समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया.

29 मई 2023 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलापुर आरोग्यवर्धनी केंद्र खोलापुर तहसील भातकुली का बोर्ड लग गया. युवा सेना की तहसील प्रमुख अलका पारडे ने इसके लिए प्रयास किया. इस सफलता पर वसंत इंगले, अरुण गाडे, शिवदास जवंजाल, ओमप्रकाश मुले, राजू कुरहे, गोपाल खर्चान, उमेश माकोडे शिवा साबले, सतीश भांडे, योगेश सोमवंशी, अनूप खोडस्कर आदि ने बधाई दी.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com