मेलघाट के आदिवासी गांव निमकुंड को मिलेगी 3.44 करोड़ की पेयजल योजना, बावनकुले ने की घोषणा

Melghat Tribal Development: अमरावती के मेलघाट स्थित आदिवासी गांव निमकुंड में 3 करोड़ 44 लाख रुपए की नई पेयजल योजना को मंजूरी दी जाएगी। जनजातीय गौरव दिवस सेवा सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया।
melghat nimkund 3 44 crore drinking water project bawankule
चंद्रशेखर बावनकुलेमेलघाट विकास कार्य
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अचलपुर तहसील के दुर्गम आदिवासी गांव निमकुंड में नई पेयजल योजना को मंजूरी देने की घोषणा की गई।

  • गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपए की निधि उपलब्ध कराई जाएगी।

  • निमकुंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु विशेष विकास प्रारूप तैयार होगा।

Nimkund Drinking Water Project: राजस्व मंत्री व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मेलघाट के प्रत्येक आदिवासी परिवार तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनका सर्वांगीण विकास किया जाएगा। अचलपुर तहसील के दुर्गम आदिवासी गांव निमकुंड में 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से नई पेयजल योजना को मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा 50 लाख रुपए की निधि से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को निमकुंड में जनजातीय गौरव दिवस सेवा सप्ताह का शुभारंभ पालकमंत्री बावनकुले के हाथों किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी परिवारों के साथ दीपावली मनाई और ग्रामीणों को घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की।

पर्यटन के माध्यम से रोजगार

उन्होंने कहा कि निमकुंड में पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष विकास प्रारूप तैयार किया जाएगा। गांव की मौजूदा जलापूर्ति योजना अपर्याप्त होने के कारण 3 करोड़ 44 लाख रुपए की नई पेयजल योजना को मंजूरी दी जाएगी।

melghat nimkund 3 44 crore drinking water project bawankule
नासिक के द्वारका होटल के सामने 50 मीटर सड़क का काम अटका, TDR विवाद से फंसा निर्माण; वाहन चालकों की परेशानी

पालकमंत्री ने चखा दिवाली का फराल

कार्यक्रम के बाद अशोक चिताराम आठवले के घर पालकमंत्री पहुंचे। आठवले परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत कर घर में तैयार दीपावली का फराल परोसा। बावनकुले ने परिवार के सदस्यों ने ने पालकमंत्री ने दिवाली का फराल चखा। बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं तथा उनके निराकरण के लिए प्रशासन को निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीणों को भी दीपावली का फराल वितरित किया। इस अवसर पर विधायक प्रवीण पोटे, केवलराम काले, प्रवीण तायडे, नगराध्यक्ष रुपाली माथने, सरपंच रत्ना नागले, उपसरपंच अनिल अकोले, जिलाधिकारी आशीष येरेकर, जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी, सहायक जिलाधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला व पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम उपस्थित थे।

melghat nimkund 3 44 crore drinking water project bawankule
छत्रपति संभाजीनगर में दिवाली पर आतिशबाजी बनी हादसे की वजह, 50 से अधिक लोग झुलसे; 8 अस्पताल में भर्ती

विकास की मुख्यधारा से जोड़ने कल्याणकारी योजना

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा ने त्याग, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान देकर आदिवासी समाज के सामने प्रेरणादायी आदर्श रखा है। आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। 11 से 18 नवंबर तक आयोजित सेवा सप्ताह के दौरान निमकुंड सहित मेलघाट के सभी आदिवासी गांवों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।