मेलघाट में ओलावृष्टि से तबाही: धारणी तहसील के कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान

हरिसाल क्षेत्र में ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। जानें इस घटना के बारे में अधिक जानकारी।
amrawati-176
Published on
Updated on

Amravati News: मेलघाट के धारणी तहसील के अंतर्गत आने वाले हरिसाल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम को ओलावृष्टि हुई. चने के दाने जितने बड़े ओलों के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. विशेष रूप से सोसोखेडा और कोट गांवों में इस ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ.

पिछले चारपांच दिनों से क्षेत्र में धूपछांव का खेल चल रहा था और हल्की बूंदाबांदी हो रही थी. शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे. शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच अचानक आसमान बिजली की कड़कड़ाहट और तेज गर्जना से गूंज उठा. देखते ही देखते नांदुरी, कोट, सोसोखेडा, जांबू और आसपास के गांवों में लगभग आधे घंटे तक भारी ओलावृष्टि हुई.

जमीन पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गईं. किसान पिछले पांच दिनों से बादल छाए रहने के कारण मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे ताकि कटाई शुरू की जा सके. अचानक हुई इस गारपीट और तेज हवाओं के कारण गेहूं और चने की तैयार फसलें खेतों में ही बिछ गई हैं. bओलों की मार से दाने झड़ गए हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com