Amravati News: मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध रघुवीर अब खानपान की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ते हुए लाफिका मल्टीक्यूजिन रेस्टॉरेंट के रूप में सामने आया है. बडनेरा मार्ग स्थित रिम्स अस्पताल के सामने इस नए रेस्टॉरेंट का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ. इस अवसर पर सांगली से जयेंद्र तन्ना, अलका तन्ना, नीता पोपट तथा नागपुर से किशोर गणात्रा और राजेश किनारीवाला विशेष रूप से उपस्थित थे.
पोपट परिवार ने बताया कि बदलते समय के साथ लोगों की खानपान की पसंद भी बदल रही है इसी को ध्यान में रखते हुए लाफिका में भारतीय व्यंजनों के साथ चाइनीज, कोरियन, इटालियन, थाई, जापानी, अमेरिकन, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन व्यंजनों का विशेष समावेश किया गया है. युवा उद्यमी मोहित पोपट ने बताया कि लाफिका को शहरवासियों के लिए एक नया फूड डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य है, जहां हर वर्ग के लोग एक ही स्थान पर विभिन्न देशों के स्वाद का आनंद ले सकेंगे.
शहर के नागरिकों से इस नए प्रतिष्ठान को देखने और स्वाद का अनुभव लेने का आग्रह किया है. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटील, बडनेरा के विधायक रवि राणा सहित गुजराती समाज और जलाराम सत्संग मंडल के सदस्यों ने नरेश पोपट, दिलीप पोपट, नीलेश पोपट और मोहित पोपट को शुभकामनाएं दीं.