बडनेरा विधानसभा सीट: एक बार फिर दमखम के साथ उतरेंगे निर्दलीय विधायक रवि राणा, जानें चुनावी विश्लेषण

आज के चुनावी विश्लेषण में हम अमरावती जिले के अंतर्गत आने वाली बडनेरा विधानसभा सीट की बात कर रहे हैं जिसके विधायक रवि गंगाधर राणा है। वे निर्दलीय सीट पर चुनाव लड़ें थे और जीत का परचम लहराया था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, बडनेरा विधानसभा सीट
बडनेरा विधानसभा सीट (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Badnera Assembly constituency: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जहां पर हो गया हैं वहीं पर चुनाव से एक महीने पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरु कर दिया है। महाराष्ट्र में इस बार 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। इसके मतदान के नतीजों का दिन 23 नवंबर तय किया गया है। इस दिन ही दिग्गजों की किस्मत का फैसला हो सकता है। आज के चुनावी विश्लेषण में हम अमरावती जिले के अंतर्गत आने वाली बडनेरा विधानसभा सीट की बात कर रहे हैं जिसके विधायक रवि गंगाधर राणा है। वे निर्दलीय सीट पर चुनाव लड़ें थे और जीत का परचम लहराया था। विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी नवनीत राणा का कई बार सुर्खियों से नाता रहा है 2024 के चुनावी रण में एक बार फिर दम दिखाने के लिए उतरेंगे।

जानें बडनेरा सीट की भौगोलिक स्थिति

यहां पर बडनेरा विधानसभा सीट की बात की जाए तो, बडनेरा विधानसभा सीट की बात की जाए तो, यह महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और अमरावती जिले में स्थित है। यह सीट अमरावती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। अमरावती लोकसभा सीट में बडनेरा के अलावा अमरावती, तिवसा, दर्यापुर (एससी), मेलघाट (एसटी) और अचलपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। विधानसभा चुनाव की 288 विधानसभा सीटों में से बात करें तो, क्रमांक 37 बडनेरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कई क्षेत्रों से बना है। इसमें अमरावती तहसील (भाग), राजस्व मंडल – अमरावती और बडनेरा, 2. अमरावती (एम.कॉर्प.) – वार्ड क्रमांक 6 से 18, 32 से 40, 57 से 61, 72, 73, 3. भातकुली तहसील (भाग), राजस्व मंडल – भातकुली और निम्भा। इन स्थिति का आकंलन संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार किया है।

जानिए कब तक किस विधायक का रहा राज

वर्ष विधायक पार्टी का नाम
1962 पुरुषोत्तम देशमुख भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 कृष्णराव श्रृंगारे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
1972 पुरुषोत्तम देशमुख भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1978 मंगलदास यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980-1985 राम मेघे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1990 प्रदीप वडनेरे शिवसेना
1995-1999 ज्ञानेश्वर धाने पाटिल शिवसेना
2004 सुलभा खोडके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009-2014-2019 रवि राणा स्वतंत्र
2024 जल्द घोषणा स्वतंत्र

2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

2024 विधानसभा चुनाव से पहले 2019 में विधासभा चुनाव कराए गए थे उस दौरान निर्दलीय रवि राणा को 89,876 वोटों से जीते थे इसके साथ ही शिवसेना की प्रिती संजयराव बंड ने 74,919 वोट के साथ लीड की थी। वहीं पर वंचित बहुजन आघाड़ी दल से प्रमोद यशवंतराव इंगले ने 8,205 वोट हासिल किए थे। शीला संतोष मेषराम ने स्वतंत्र लड़ते हुए 3,740 वोट हासिल किए थे।

कौन है रवि राणा

वर्तमान में विधायक के तौर पर बडनेरा विधानसभा सीट पर रवि गंगाधर राणा का नाम है। वे देश में सबसे मजबूत निर्दलीय राजनेताओं में एक माना जाता है। राणा लगातार 3 चुनाव बडनेरा से विधायक चुने जा रहे हैं। उनका प्रभाव बडनेरा के साथ-साथ पूरी लोकसभा सीट पर भी समझा जाता है।

जिसकी बदौलत उनकी पत्नि नवनीत राणा ने भी 2019 का लोकसभा चुनाव बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीता था। पत्नी नवनीत राणा अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहती है तो वहीं पर अमरावती सीट से लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें हार मिली। राजनेत्री बनने से पहले नवनीत राणा अभिनेत्री रही है। इधर रवि राणा का नाम भी हनुमान चालिसा विवाद को लेकर सामने आ चुका है।