- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Kirit Somaiya Amravati Nmc Visit Protest Fake Birth Certificate
अमरावती मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बुलेट प्रूफ जैकेट में पहुंचे किरीट सोमैया, रास्ते में लेटे पार्षद
- Written By: रूपम सिंह
Amravati AIMIM News: अमरावती मनपा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले की जांच के लिए पहुंचे किरीट सोमैया का एमआईएम और शिवसेना ने तीखा विरोध किया। तनाव के बाद कई पार्षदों को हिरासत में लिया गया।

किरीट सोमैया विरोध (फोटो सोर्स- नवभारत)
Amravati Kirit Somaiya Bulletproof Jacket: पूर्व सांसद व, भाजपा नेता किरीट सोमैया गुरुवार को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर मनपा परिसर पहुंचे। उनके पहुंचते ही परिसर का माहौल अचानक गरमा गया, एआईएमआईएम के पार्षदों, अन्य दलों के पदाधिकारियों और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर उनके खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोमैया का रास्ता रोकते हुए ‘गो सोमैया वापस जाओ… वापस जाओ…’ के नारे लगाए, जिससे पूरा मनपा परिसर गूंज उठा।
विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान शिवसेना (उबाठा) के पार्षद संजय गव्हाडे को पुलिस ने कुछ समय के लिए डिटेन भी किया। विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमैया ने अपना निर्धारित दौरा पूरा किया। घटना के कारण मनपा परिसर में राजनीतिक माहौल काफी गर्म रहा।
रास्ते में लेटकर काफिला रोकने का प्रयास
कुछ समय तक मनपा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी नारेबाजी चलती रही। एमआईएम के पार्षदों ने बीच रास्ते पर लेटकर काफिले को रोकने का भी प्रयास किया। मगर पुलिस कर्मियों व्दारा उन्हें रास्ते से अलग किया गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बनाया और भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं पुलिस और आंदोलनकारियों में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की हस्तक्षेप के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य की गई।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में खाद और बीज खरीदने उमड़े किसान, कालाबाजारी की आशंका से बढ़ी चिंता
भंडारा में कागजों तक सीमित डम्पिंग यार्ड, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी
अमरावती MLC चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार और यशोमती ठाकुर में आर-पार; अनिल बोंडे और फडणवीस का तीखा पलटवार
सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता
नियमों के खिलाफ नहीं
आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए सोमैया ने कहा कि किसी आपराधिक मामले की जांच की प्रगतिकी जानकारी लेना नियमों के खिलाफ नहीं है। वहीं, विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए इसे चुनावी माहौल से जोड़कर देखा है। इस घटनाक्रम के चलते दिनभर मनपा परिसर में राजनीतिक हलचल बनी रही।
बिना किसी पद के सरकारी काम में हस्तक्षेप अनुचित
शिवसेना (उबाठा) के पार्षद संजय गव्हाले के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने अमरावती मनपा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गव्हाले ने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सोमैया का मनपा कार्यालय में दौरा करना सवालों के घेरे में है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी आधिकारिक पद के मनपा के कामकाज में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। साथ ही मनपा प्रशासन और महापौर की भूमिका पर भी सवाल उठाए। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया और प्रशासन से मामले में स्पष्टता की मांग की। गवहाले ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: – अमरावती MLC चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार और यशोमती ठाकुर में आर-पार; अनिल बोंडे और फडणवीस का तीखा पलटवार
अब तक 4,800 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र रद्द सोमैया
भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मनपा में अधिकारियों के साथ – बैठक के बाद कथित फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले को गंभीर बताते हुए – व्यापक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 में इस मामले की लिखित शिकायत की गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। सोमैया ने कहा कि अब तक प्रशासन द्वारा करीब 4,800 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र रद्द किए जा चुके हैं, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि जांच में सामने आए तथ्य चिंताजनक है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच होना आवश्यक है।
MIM पार्षद गिरफ्तार
आंदोलन करने वाले एमआईएम के गुट नेता शेख हमीद सहित कुल 8 पार्षदों को सीटी कोतवाली पुलिस ने कुछ समय के लिए डिटेन कर वापस मनपा गेट पर लाकर छोड़ दिया। इस समय पार्षदों ने आरोप लगाया कि हम शहर का माहौल अब बिगड़ने नहीं देंगे और शहर की एकता को तोड़ने वाली ताकत का मिलजुलकर मुकाबला करेंगे।
Kirit somaiya amravati nmc visit protest fake birth certificate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बुलेट प्रूफ जैकेट में पहुंचे किरीट सोमैया, रास्ते में लेटे पार्षद
Jun 12, 2026 | 09:10 AMSIP Investment: 30 साल के आंकड़ों से खुलासा, जानें किस तारीख को एसआईपी करने से मिलेगा भारी रिटर्न
Jun 12, 2026 | 09:04 AMइंदौर में व्यापारी से लूट: हम पुलिस हैं कहकर रुकवाया, 30 लाख से भरा बैग लेकर आरोपी फरार
Jun 12, 2026 | 09:00 AMमीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कांग्रेस ने नामांकन रद्द करने को बताया गैरकानूनी
Jun 12, 2026 | 08:59 AMअकोला में खाद और बीज खरीदने उमड़े किसान, कालाबाजारी की आशंका से बढ़ी चिंता
Jun 12, 2026 | 08:59 AMMorpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jun 12, 2026 | 08:49 AMPraneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Jun 12, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM













