-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Hindu Organizations Demand To Arrest Trustees In Case Of Vandalism Of Idols In Amravati
Amravati: मूर्तियों की तोड़फोड़ मामले में ट्रस्टियों को गिरफ्तार करे, हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Hindu organizations: रविवार 10 अगस्त 2025 को अवकाश का लाभ उठाकर ट्रस्टियों समेत चार लोगों ने यह विध्वंस किया। साथ ही श्री रामदेव महाराज की समाधि को तोड़ने का भी प्रयास जारी है।

मूर्तियों की तोड़फोड़ मामले में ट्रस्टियों को गिरफ्तार करे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: अमरावती शहर के प्रभात चौक के पास स्थित गली में स्थित प्राचीन रामदेव महाराज मंदिर की मूर्तियों को तोड़कर अपमानित करने के मामले में संबंधित ट्रस्टियों पर कानूनी मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग अमरावती के सभी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया व जिलाधिकारी आशीष येरेकर को सौंपे ज्ञापन में की गई है।
ज्ञापन में कहा कि उक्त रामदेव महाराज मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है और अमरावती के पुराने मंदिरों में से एक है। यहां श्री रामदेव बाबा की समाधि, भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण, श्री हनुमंत राय, श्री गणेश और महादेव का शिवलिंग तथा नंदी महाराज की मूर्तियां स्थापित थीं। तथापि, श्रावण मास में ‘जीर्णोद्धार’ के नाम पर मंदिर के शिवलिंग, गणेश मूर्ति और नंदी महाराज की मूर्तियों को हथौड़ा-छेनी की सहायता से तोड़ा गया और उनका विसर्जन किया गया।
श्री रामदेव महाराज की समाधि को तोड़ने का भी प्रयास
इस कृत्य के विरोध में कुछ लोगों ने आपत्ति जताने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं, ऐसा निवेदन में उल्लेख है। रविवार 10 अगस्त 2025 को अवकाश का लाभ उठाकर ट्रस्टियों समेत चार लोगों ने यह विध्वंस किया। साथ ही श्री रामदेव महाराज की समाधि को तोड़ने का भी प्रयास जारी है और मंदिर को पूरी तरह से जमींदोज कर उस जगह पर व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी इमारत खड़ी करने का ट्रस्टियों का उद्देश्य होने का आरोप लगाया गया है। इससे श्रावण मास में महादेव, गणेश और हनुमान की मूर्तियों का विध्वंस होकर भक्तों की भावनाएं आहत हुईं और धार्मिक वातावरण दूषित हुआ, ऐसा आरोप निवेदन में किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर्व के लिए ऐतिहासिक भवनों में रोशनाई, भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगोली प्रदर्शनी
ट्रस्टी मंडल की पूरी जांच
इस पृष्ठभूमि में, ट्रस्टी मंडल की पूरी जांच कर आर्थिक हिसाब की पड़ताल की जाए, धर्मादाय विभाग के माध्यम से कार्रवाई हो, बनाई जा रही इमारत का निर्माण परमिट, नक्शा और मनपा अभियंता से जांच की जाए, साथ ही निर्माण कार्य को तत्काल रोकने और संबंधित ट्रस्टियों को गिरफ्तार करने की मांग ज्ञापन में की गई। इस समय विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तान, हिंदू जनजागृति समिति, राष्ट्रीय बजरंग दल, हिंदू हुंकार संगठन, राष्ट्रीय श्रीराम सेना, जय बाबारी मित्रपरिवार, गोड ब्राह्मण नवयुवक मंडल, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ, हिंदू क्रांति सेना, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कई हिंदुत्ववादी शामिल
जिसमें निशादसिंह जोध, निलेश टवलारे, सुधीर बोपूलकर, राज दुबे, हेमंत मालवीय, कवलजीत पाडे, बंटी पारवानी, त्रिदेव डेंडवाल, अन्नू शर्मा, श्रीकांत पिसोलकर, यश गुप्ता, अनिल शर्मा, शिव गायकवाड, सागर व्यास, संतोष कुकडे, निखिल घुरडे, पुनम पंचालिय, संजय गुप्ता, राजु गायकवाड, लक्षीकांत खंडेलवाल, अमित गोहल, महेश सार्डा, राजेश गुप्ता, विजय पांडे, विजय शर्मा का समावेश था।
Hindu organizations demand to arrest trustees in case of vandalism of idols in amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














