Amravati News: अमरावती सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिली गांजे से भरी गेंद, मचा हड़कंप

Amravati Central Jail
Published on
Updated on

अमरावती. अमरावती जिला मध्यवर्ती कारागार में एक कैदी के पास 57.77 ग्राम गांजा से भरी गेंद मिली. कारागार के बगीचा अमलदार ज्ञानेश्वर मोतीराम झाकर्डे (48) की शिकायत पर यवतमाल में मालमसोला निवासी कैदी सचिन रमेश सुत्रावे (रा. मालमसोला, यवतमाल) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बताया जाता है कि झाकर्डे ने 12 कैदियों को लेकर खेत काम के लिए लेकर गए. वहां से लौटने के बाद कारगार के मुख्यद्वार पर अमलदार माणिकराव कलोडे ने सभी कैदियों की तलाशी की. इस समय कैदी सचिन के पास गांजा से भरी गेंद मिली.

फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कैदी सचिन सुत्रावे से पूछताछ करने पर उसने वह गेंद कारागार के मुख्यप्रवेशद्वार के सामने नाली में प्राप्त होने की जानकारी दी. इसके पूर्व भी दो बार कारागार में गांजे से भी गेंद मिल चुकी है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com