-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- From Gold To Suspended In 40 Days Woman Forest Officer Accused Of Scam
Amravati News: 40 दिन में ‘स्वर्ण पदक’ से ‘सस्पेंड’ तक का सफर, महिला वन अधिकारी पर घोटाले का आरोप
- Written By: आंचल लोखंडे
वन मंत्री गणेश नाइक के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित की गई महिला क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) को महज 40 दिन के भीतर निलंबित कर दिया गया है।

40 दिन में ‘स्वर्ण पदक’ से ‘सस्पेंड’ तक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: अमरावती से भ्रष्टाचार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 21 मार्च 2025 को राज्य के वन मंत्री गणेश नाइक के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित की गई महिला क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) को महज 40 दिन के भीतर निलंबित कर दिया गया है।
धुले जिले के नवापुर में पदस्थापित आरएफओ स्नेहल अवसरमल पर सरकारी कार्यों में लापरवाही, जिम्मेदारी से बचने और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में 30 मई 2025 को धुले के क्षेत्रीय वन संरक्षक निनू सोमराज द्वारा उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया।
पुरस्कार पहले, जांच बाद में
राज्य के राजस्व और वन विभाग की पदक चयन समिति की बैठक 9 नवंबर 2024 को प्रधान सचिव (वन) की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। इस बैठक में वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक के नामांकनों की समीक्षा की गई थी। चयन समिति ने 79 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम पदक के लिए सुझाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन्हीं में आरएफओ स्नेहल अवसरमल को वर्ष 2022-23 के लिए उत्कृष्ट सेवा हेतु स्वर्ण पदक से सम्मानित करने की अनुशंसा की गई थी। लेकिन यह बात हैरान करने वाली है कि जिन अधिकारियों पर पहले से शिकायतें लंबित थीं और जिनके विरुद्ध जांच शुरू हो चुकी थी, उन्हें पदक कैसे प्रदान कर दिया गया?
जांच समिति बनी फरवरी में, पुरस्कार मिला मार्च में
स्नेहल अवसरमल के खिलाफ नवापुर क्षेत्र में कामकाज के दौरान की गई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर 24 फरवरी 2025 को 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि उन्होंने नवापुर प्रादेशिक कार्यालय में 26 लाख 61 हजार 230 रुपये तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में 18 लाख 46 हजार 092 रुपये की अनियमितता की है। कुल मिलाकर 45 लाख 17 हजार 322 रुपये के गबन की आशंका जताई गई है।
मीठी नदी भ्रष्टाचार मामले में ईडी की महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी, डिनो मोरिया भी रडार पर
किसने जांचा प्रस्ताव? प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल
पुरस्कार के लिए चुने गए अधिकारियों के बारे में गोपनीय रिपोर्ट, ईमानदारी, चरित्र, तकनीकी दक्षता, कार्यशैली और नवाचार जैसे बिंदुओं का मूल्यांकन किया जाता है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि जांच और शिकायतों के बावजूद स्नेहल अवसरमल का नाम पुरस्कार के लिए कैसे आगे बढ़ाया गया?
क्या चयन समिति को इन तथ्यों की जानकारी नहीं दी गई थी? या फिर यह प्रशासनिक चूक थी? यह मामला न केवल वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी गंभीर संदेह पैदा करता है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह राज्य प्रशासन की छवि को गहरा आघात पहुंचा सकता है।
From gold to suspended in 40 days woman forest officer accused of scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













