बच्चू कडू के कथित ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच की मांग, भाजपा ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
भाजपा ने अमरावती में ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच की मांग की, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
Amravati Crime: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसे पूर्व विधायक बच्चू कडू से जुड़ा बताया जा रहा है. तहसील भाजपा ने स्थानीय पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपकर ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच कराने की मांग की है.
भाजपा का कहना है कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. ज्ञापन में बताया गया है कि वायरल ऑडियो में बच्चू कडू और उनके कार्यकर्ता गोलू मास्तुरे की आवाज होने का प्रथम दृष्टया आभास होता है. वहीं इस मामले में वर्तमान विधायक प्रवीण तायडे और उनके चचेरे भाई ने भी चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने भी अमरावती में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस ऑडियो क्लिप का उल्लेख किया था, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है. इस घटनाक्रम के चलते न केवल तहसील बल्कि पूरे जिले की राजनीति में तनावपूर्ण माहौल बन गया है.
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
Amravati News: अमरावती रोटरी क्लब की नई पहल, सेवा परियोजनाओं के साथ शुरू हुआ नया वर्ष
अमरावती में 19 जुलाई से शुरू होगा ‘विज्ञान दल’, छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच
अमरावती नगर निगम में नए आयुक्त की एंट्री, ट्रैफिक, अतिक्रमण और सफाई होंगी प्राथमिकता
साथ ही, इस तरह की घटनाओं से आम नागरिकों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. भाजपा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर ऑडियो क्लिप की सच्चाई जल्द सामने लाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.
