-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Daryapur Saundli Waterlogging Crop Damage Farmers Protest
ये खेत है या तालाब, जल निकासी नहीं- क्या कर रहा प्रशासन? आमरण अनशन करेंगे दर्यापुर के किसान
Amravati Farmers Protest : अमरावती जिले के दर्यापुर तहसील के सौंदली शिवार में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सैकड़ों एकड़ खरीफ फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है।

सौंदली शिवार- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Waterlogging Crop Damage: अमरावती जिले के दर्यापुर तहसील के सौंदली शिवार में प्रशासन के योजनाहीन कार्यशैली का बड़ा खामियाजा सैकड़ों किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वर्ष 2014-15 में सिंचाई विभाग और कृषि विभाग के माध्यम से लागू की गई शेती लागत लहान योजना के तहत कई किसानों ने अपने खेतों में मेढ़ बनाए थे।
उस समय संबंधित विभागों ने आश्वासन दिया था कि बारिश के जमा पानी की निकासी के लिए एक अलग प्राकृतिक नाले/जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, इतने साल बीत जाने के बाद भी यह आश्वासन केवल कागजों तक ही सीमित रहा। इस वर्ष हुई मूसलाधार बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कुछ किसानों द्वारा मेढ़ों को और ऊंचा कर दिए जाने से पानी का प्राकृतिक बहाव पूरी तरह से बंद हो गया।
भुखमरी की नौबत
इसके परिणामस्वरूप आसपास की सैकड़ों एकड़ खेती जलमग्न हो गई है और हाथ में आई खरीफ की फसलें पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर हैं। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
किसानों का आरोप और सवाल
पीड़ित किसानों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था कर दी जाती, तो आज यह नौबत न आती। प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने तीखा सवाल उठाया है कि इस भारी नुकसान की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा।
ये भी पढ़े: नासिक में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, स्कूलों के बाहर जंक फूड स्टॉलों की भरमार, FDA के आदेश बेअसर
मुआवजे की मांग
स्थानीय किसानों ने संबंधित विभाग तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान निकालने, नुकसानग्रस्त किसानों को आर्थिक सहायता देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यदि आने वाले कुछ दिनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे दर्यापुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी किसानों ने दी।
Daryapur saundli waterlogging crop damage farmers protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













