दर्यापुर में हत्या मामले को लेकर झीपरकर परिवार का विरोध, 27 मार्च को आत्मदहन की चेतावनी

Daryapur Protest: अमरावती के दर्यापुर तहसील में राम भगवान झीपरकर हत्या मामले में पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया।
amrawati-169
Published on: 
Updated on: 

Amravati News: दर्यापुर तहसील के खल्लार थाना क्षेत्र के नालवाड़ा में 12 मई की रात 10 बजे राम भगवान झीपरकर की हत्या का मामला सामने आया था. इस मामले में रामभाऊ के परिजनों ने खल्लार थाने में शिकायत दी थी. हत्या के आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. लेकिन जांच में खल्लार के प्रभारी थानेदार ने आरोपियों के साथ मिलकर जांच में लापरवाही की और विभिन्न धाराओं में बदलाव करने का आरोप लगाया गया है.

इस मामले को लेकर झीपरकर परिवार ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. परिवार ने यह घोषणा की है कि वे 27 मार्च को दर्यापुर थाने के सामने आत्मदहन करेंगे. उन्होंने अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है.

झीपरकर परिवार का कहना है कि खल्लार पुलिस द्वारा मामले में मिलीभगत और लापरवाही के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है. अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक अमरावती ग्रामीण इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं.

Navbharat Live
navbharatlive.com