Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बच्चू कड़ू का ऑडियो क्लिप वायरल, विधायक के भाई की हत्या की रची साजिश? अमरावती में मचा सियासी बवाल

Bachchu Kadu Amravati: पूर्व विधायक बच्चू कडू पर विधायक प्रवीण तायडे के भाई की हत्या की साजिश का आरोप। ऑडियो क्लिप के आधार पर चांदूर बाजार थाने में FIR दर्ज।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 04, 2026 | 09:02 AM

बच्चू कड़ू (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bachchu Kadu Allegation: अमरावती जिले की चांदूर बाजार पुलिस ने पूर्व विधायक बच्चू कडू और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण तायडे के चचेरे भाई अभिजीत तायडे की हत्या की साजिश रचने का आरोप उन पर लगाया है।

विधायक प्रवीण तायडे व अभिजीत दिगंबरराव तायडे (40) ने 3 अप्रैल को चांदूर बाजार थाने में दी शिकायत में बताया कि अभिजीत तायडे अपने भाई विधायक प्रवीण वसंतराव तायडे के निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का काम देखते हैं। आरोप है कि बच्चू कडू ने विधायक प्रवीण तायडे को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से अभिजीत तायडे को एक फर्जी एक्सीडेंट (दुर्घटना का नाटक) कर जान से मारने की साजिश रची थी।

गुप्त रिकॉर्डिंग से खुला साजिश का राज

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि दिसंबर महीने में बच्चू कडू के कुरलपूर्णा स्थित आवास पर एक बैठक हुई थी। इस बैठक में बच्चू कडू, शुभम उर्फ गोलू माहोरे और अन्य लोग अभिजीत तायडे की हत्या की योजना पर चर्चा कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा का बड़ा फैसला, 2 दिन का मेगा वॉटर शटडाउन, 4-5 अप्रैल को पानी सप्लाई बंद

संभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज

BJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम

नागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव

एक गोपनीय गवाह ने इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में कैद कर ली थी। शिकायतकर्ता ने इस रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपी है। गवाह की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल उसका नाम गुप्त रखा गया है।

रिकॉर्डिंग की सत्यता की होगी जांच

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच और पेन ड्राइव में मौजूद सबूतों के आधार पर बच्चू कडू, गोलू माहोरे और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चांदूर बाजार थाने में धारा 55, 58, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सबूतों और रिकॉर्डिंग की सत्यता की जांच के लिए उन्हें फॉरेंसिक लैब (न्याय वैद्यकीय प्रयोगशाला) भेजा जा रहा है। आगे की जांच चांदूर बाजार थाने के पीआई अशोक जाधव कर रहे हैं।

अफवाहों पर विश्वास न रखें

पुलिस विभाग ने नागरिकों से आह्वान किया है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक प्रवीण तायडे व अभिजीत तायडे की शिकायत पर पूर्व विधायक बच्चू कडू सहित उनके दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ चांदूर बाजार थाने में हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया। शिकायत के समय दी गई।

सत्ताधारियों की साजिश

इस मामले में पूर्व विधायक बच्चू कड़ू ने कहा हत्या का आरोप मुझ पर लगाया गया सत्ताधारियों की साजिश है, यह बदनाम करने का प्रयास है। जबकि हम किसानों के लिए आंदोलन करने वाले थे। इसलिए यह हमारे कार्यकर्ताओं को दबाने की चाल है, हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम जान लेने वाले नहीं है, जान देने वाले लोग हैं।

यह भी पढ़ें – 130 फर्जी खातों का नॉमिनी अशोक खरात, SIT की जांच में उड़े होश, करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा

सत्यता की जांच करेंगे

पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा ऑडियो की क्लिप की सत्यता जांच के लिए उसे फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोकतंत्र में ऐसी मानसिकता स्वीकार नहींः बावनकुले

पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शुक्रवार को अमरावती दौरे पर थे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की मानसिकता कतई व कदापि स्वीकार नहीं की जा सकती है। लोकतांत्रिक पद्धति से कराए जाने वाले चुनावों में किसी न किसी की हार-जीत तो होती ही रहती है, परंतु कोई चुनाव हार जाने के बाद उस हार की खुन्नस निकालने के लिए विजेता प्रत्याशी या उसके परिवार के किसी व्यक्ति को जान से मार देने की योजना बनाना निकृष्ट मानसिकता व ओछी राजनीति का संकेत है। इस पूरे मामले की अमरावती ग्रामीण पुलिस द्वारा बेहद गंभीरता के साथ जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Bachchu kadu conspiracy case chandur bazar police amravati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 09:02 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Bachchu Kadu
  • Chandrashekhar Bawankule
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.