अमरावती ZP का 'विकास बजट'! ₹40 करोड़ से बदलेगी गांवों की सूरत, जानें बजट की 5 बड़ी बातें

Amravati ZP Budget 2026-27: अमरावती जिला परिषद का ₹40 करोड़ का बजट! सिकलसेल उन्मूलन और डिजिटल पंचायत पर जोर। जानें किस विभाग को मिली कितनी निधि और क्या हैं नई योजनाएं।
Amravati Zilla Parishad announces ₹39.99 crore budget for 2026-27. Focus on Sickle Cell eradication, Digital Panchayats, and Women & Child Welfare.
अमरावती बजट पेश (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

CEO Sanjita Mohapatra Amravati: अमरावती जिले के समग्र और समावेशी विकास के लिए अमरावती जिला परिषद ने 2025-26 के संशोधित और 2026-27 के मूल आर्थिक बजट का ऐलान किया है। इस बजट में पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला-बालकल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।

मंगलवार को जिला परिषद के डॉ. पंजाबराव देशमुख सभागृह में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीता महापात्रा ने 2026-27 के लिए 39 करोड़ रुपये के बजट को खाते प्रमुखों के सामने पेश किया और उस पर मुहर लगाई। 2025-26 के लिए संशोधित बजट 38 करोड़ 25 लाख 31 हजार 60 रुपये और 2026-27 के लिए 39 करोड़ 99 लाख 28 हजार 664 रुपये रखा गया है। बजट में सीमित आय के बावजूद विभिन्न विभागों को न्याय देने की कोशिश की गई है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत को बजट में प्राथमिकता

बजट में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान और ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई है। साथ ही, जिप संपत्ति के संगणकीकरण प्रणाली भी विकसित करने का प्रस्ताव है। शैक्षणिक संस्थानों को प्रयोगशाला और शैक्षिक साहित्य की आपूर्ति, छात्रों को रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सिकलसेल रोग के उन्मूलन के लिए औषधियों और किट की आपूर्ति के अलावा 'मिशन 28' को मजबूत करने और राष्ट्रीय गुणवत्ता मानांकन के तहत सुधार की योजना बनाई गई है।

इस तरह होगा निधि का आवंटन

पिछड़ा वर्गीय कल्याण: 5 करोड़ 17 लाख 7 हजार रुपये महिला और बालकल्याण: 2 करोड़ 16 लाख 2 हजार रुपये दिव्यांगों के लिए: 1 करोड़ 45 लाख रुपये शिक्षा के लिए: 4 करोड़ 29 लाख रुपये निर्माणकार्य विभाग: 4 करोड़ 18 लाख 11 हजार रुपये स्वास्थ्य के लिए: 2 करोड़ 87 लाख 2 हजार रुपये पानी आपूर्ति: 4 करोड़ 62 लाख 72 हजार रुपये

ग्रामीण पानी, कृषि और पशुसंवर्धन

ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट के समाधान के लिए हाथपंप पुनर्भरण, कृषि के लिए प्रशिक्षण और अभ्यास दौरे आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, पशुसंवर्धन के तहत भटकते हुए कुत्तों का निर्बीजीकरण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

महिला और बालकल्याण

महिला और बालकल्याण विभाग के अंतर्गत कुपोषित बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान करने वाली माताओं के लिए अतिरिक्त पोषण आहार योजना को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा, महिला-पुरुष समानता के लिए कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण योजनाओं को भी शामिल किया गया है।

  • समग्र विकास के लिए जिप का बड़ा बजट ऐलान
  • महिला-बालकल्याण और पिछड़ा वर्ग पर खास फोकस
  • ग्रामीण विकास और जलसंकट समाधान पर जोर।
  • नई योजनाओं के साथ जिप का विकास ब्लूप्रिंट तैयार
  • डिजिटल और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देगा बजट
  • रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बढ़ी फंडिंग

पर्याप्त धनराशि आवंटित

बजट में समाजकल्याण विभाग द्वारा बेरोजगारों, महिलाओं और किसानों के लिए नए वैयक्तिक लाभ योजनाओं के साथ महत्व पूर्ण विभागों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है।

  • संजिता महापात्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी

जिप की नई योजनाएं

  • ई-गवर्नेंस और डिजिटल लाइब्रेरी को पंचायत विभाग में लागू किया जाएगा।
  • शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण और प्रयोगशाला सामग्री की आपूर्ति।
  • स्वास्थ्य विभाग में सिकलसेल निर्मूलन के लिए औषधि और कीट की आपूर्ति।
  • कृषि विभाग में किसानों के लिए प्रशिक्षण व अभ्यास दौरे आयोजित किए जाएंगे।
  • महिला-बालकल्याण में कुपोषित बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण आहार योजना।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com