Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वरुड में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 3 वाहन जब्त

Amravati Cattle Smuggling News: अमरावती के वरुड में पुलिस के कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें तीन वाहन जब्त कर 17 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया गया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 20, 2026 | 10:55 PM

Amravati cattle smuggling (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Warud Police Action News: ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान वरुड पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गोवंश से भरे 3 मालवाहक वाहनों को जब्त कर जानवरों को मुक्त कराया। साथ ही एक आरोपी के पास से एक तलवार भी बरामद की। कार्रवाई में वाहनों और गोवंश समेत कुल 17 लाख 10 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के मार्गदर्शन में विशेष कोंबिंग ऑपरेशन और गश्त अभियान चलाया गया। इसमें 52 पुलिस अधिकारी और 262 पुलिस कर्मचारी शामिल थे। जिले के हर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज और ढाबों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही जिले के अपराधियों और फरार आरोपियों की भी धरपकड़ की गई।

वरुड पुलिस ने की नाकाबंदी

वरुड पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 3 चार पहिया मालवाहक वाहनों को रोका, जिनमें क्रूरतापूर्वक गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत के तीनों वाहनों को जब्त किया। वाहनों से 2 लाख 10 हजार रुपये मूल्य के गोवंश को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने बिष्णूर नरखेड़, नागपुर के रहने वाले किशोर भाऊरावजी भिसे 61, चेतन लीलाधर कलंबे 23 व मोहन रामकृष्णजी एकडे 35 के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सम्बंधित ख़बरें

100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला

मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश

अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आरोपी बाबा से तलवार बरामद

अभियान के तहत वरुड पुलिस ने वरुड के ही रहने वाले सोहेल शाह उर्फ बाबा उमर शाह को संदेहास्पद स्थिति में दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार तलवार बरामद हुई। पुलिस ने तलवार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े: 16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?

219 वाहनों पर गिरी गाज

इस छह घंटे चले विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने जिले भर में 199 संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 219 वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई, जिससे कुल 69 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Amravati varud cow smuggling bust police combing operation 17 lakh seizure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 04:12 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Cow Slaughter
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.