350 दुकानदार, गड्डों भरी सड़कें, गंदगी से अमरावती का ट्रान्सपोर्ट नगर बदहाल, व्यवसायी परेशान

Amravati Transport Business: अमरावती के वलगांव रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में 26 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। परेशान व्यवसायियों ने मनपा से सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।
amravati transport nagar basic facilities crisis
अमरावती ट्रांसपोर्ट नगर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वर्ष 2000 में सात एकड़ जमीन पर बसाए गए ट्रांसपोर्ट नगर में अब तक बुनियादी सुविधाओं की कमी है।

  • खराब सड़कें, गंदगी, कच्ची नालियां और बंद स्ट्रीट लाइट से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

  • व्यवसायियों के अनुसार, टैक्स से मनपा को बड़ी आय होने के बावजूद सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है।

Amravati Transport Nagar: अमरावती जिले के वलगांव रोड स्थित ट्रान्सपोर्ट नगर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी, सड़कों पर गड्ढे, कच्ची नालियां, बदहाल शौचालय, बंद स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा दीवार जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी से यहां कारोबार प्रभावित हो रहा है।

इसके बावजूद -महानगरपालिका प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने से व्यवसायियों में नाराजगी है।

26 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव

वलगांव रोड पर वर्ष 2000 में सात एकड़ जमीन पर ट्रान्सपोर्ट नगर बसाया गया था। यहां करीब 350 दुकानदारों को खाली प्लॉट आवंटित किए गए थे। इसके बाद दुकानदारों ने अपने खर्च पर दुकानों का निर्माण किया और व्यवसाय शुरू किया। समय बीतने के साथ कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी बनी हुई है।

व्यवसायियों के अनुसार, ट्रान्सपोर्ट नगर में नियमित साफ-सफाई नहीं होती। सड़कों की हालत खराब है और नालियां भी कच्ची हैं। पानी-बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के साथ शौचालयों की बदहाली और स्ट्रीट लाइट बंद रहने से भी परेशानी बढ़ रही है। परिसर में पुलिस चौकी नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

amravati transport nagar basic facilities crisis
पुणे में मानवता हुई शर्मसार, हादसे में पैर गंवाने वाले मरीज को ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क पर बेसहारा छोड़ा

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठ रही मांग

यहां के दुकानदार नियमित रूप से 15 से 16 हजार रुपए तक टैक्स भरते हैं। इससे मनपा की तिजोरी में 50 लाख रुपए से अधिक की आय जमा होने के बावजूद परिसर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों ने महानगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से परिसर की सड़कों की मरम्मत, नालियों का निर्माण, नियमित सफाई, शौचालयों की दुरुस्ती, स्ट्रीट लाइट शुरू करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यवसायियों का कहना है कि सुविधाएं उपलब्ध होने से कारोबार सुचारु रूप से चल सकेगा।

amravati transport nagar basic facilities crisis
नियमित विमान सेवा शुरू होने से होगा सभी क्षेत्रों का विकास - अकोला के व्यापार जगत में सभी चाहते हैं विमान सेवा

मनपा दें समस्याओं पर ध्यान

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि मनपा को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी लाखों रुपए का टैक्स अदा करते है, फिर भी नालियां, सफाई, कचरा, सड़क जैसी बुनियादी चीजे नहीं मिल पा रही है। परिसर में चोरियों पर प्रतिबंध लगाने पुलिस चौकी का भी निर्माण नहीं हुआ है। तीन शौचालय-बाथरुम खंडहर स्थिति में है। बंद स्ट्रीट लाइट शोपीस बने हुए है। मनपा प्रशासन ने इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com