-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Sukli Compost Depot Inspection Solid Waste Management
Amravati News: अमरावती मनपा आयुक्त मंगेश गोंडवले ने सुकली कम्पोस्ट डिपो का किया निरीक्षण
Sukli Compost Depot: अमरावती मनपा आयुक्त गोंडवले ने सुकली कम्पोस्ट डिपो और डॉग क्रिमेशन सेंटर का निरीक्षण कर ठोस कचरा प्रबंधन, बायोमाइनिंग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सुकली कम्पोस्ट डिपो- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Corporation: शुक्रवार को मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंडवले ने सुकली स्थित कम्पोस्ट डिपो एवं डॉग क्रिमेशन सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण का उद्देश्य शहर में ठोस कचरा प्रबंधन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक तथा पर्यावरण अनुकूल बनाना था।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाइक, उपायुक्त नरेंद्र वानखेड़े, उपायुक्त भाग्यश्री बोरेकर, चिकित्सा अधिकारी स्वच्छता डॉ. अजय जाधव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुषार पोहनकर, अभियंता विवेक देशमुख, राजेश आगरकर, संबंधित अभियंता, ठेकेदार के प्रतिनिधि, डॉग क्रिमेशन सेंटर के कर्मचारी तथा मनपा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सुकली कम्पोस्ट डिपो में स्वच्छता और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर जोर
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों से कम्पोस्ट डिपो में प्रतिदिन एकत्र होने वाले गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, जैविक खाद निर्माण, वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण, डिपो की स्वच्छता, उपलब्ध मशीनरी तथा मानव संसाधन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कम्पोस्ट निर्माण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
ठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
पवनी जलापूर्ति योजना के लिए अतिरिक्त निधि की मांग, नगराध्यक्ष ने विधायक परिणय फुके से की मुलाकात
अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
अमरावती मनपा का पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
इस दौरान बायोमाइनिंग, सैनिटरी लैंडफिल साइट के विकास तथा आरडीएफ सहित ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर भी चर्चा की गई। डॉ. गोंडवले ने अधिकारियों को डिपो परिसर में नियमित साफसफाई बनाए रखने, कचरे का व्यवस्थित भंडारण करने, दुर्गंध नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने तथा मानसून में जलभराव रोकने के लिए आवश्यक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े: गोंदिया महिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा प्रभावित, गर्भवती महिलाओं को निजी जांच का सहारा
आयुक्त के निर्देश
उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद आयुक्त ने सुकली स्थित डॉग क्रिमेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की स्वच्छता, उपलब्ध सुविधाओं, दाह संस्कार प्रक्रिया तथा संचालन व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आवारा एवं मृत कुत्तों का वैज्ञानिक तथा पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारण किया जाए। साथ ही केंद्र की कार्यप्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप बनाने के लिए आवश्यक सुधार करने को कहा।
Amravati sukli compost depot inspection solid waste management
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
Jul 21, 2026 | 06:56 PMलाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PMपीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
Jul 21, 2026 | 06:52 PMकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- मांग मानने के बाद भी दे रहे धरना
Jul 21, 2026 | 06:49 PM‘पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी…’ जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना
Jul 21, 2026 | 06:36 PM‘RSS का एजेंडा राष्ट्रवादी है तो एक बार नहीं 100 बार लागू करेंगे’ UCC पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान- VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:22 PMछात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, CJP के समर्थन में उतरे वाम दल; गृह मंत्री से मांगा जवाब
Jul 21, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM













