Amravati News: परतवाड़ा-घटांग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Chikhaldara Road Accident: अमरावती के परतवाड़ा-घटांग मार्ग पर सड़क हादसे में चिखलदरा जा रहे दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। वहीं धारणी क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक अन्य युवक की भी जान चली गई।
amravati road accident chikhaldara bike crash three deaths
अमरावती सड़क हादसा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Road Accident: अमरावती जिले के परतवाड़ा-घटांग मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक से चिखलदरा घूमने जा रहे थे। मृतक का नाम यश रवि कोठेकर (24, जुनी बस्ती, कांडली, अचलपुर) व मंथन सुरेश वानखडे (27, शिंगणापुर, दर्यापुर) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अकोला जिले के मूर्तिजापुर निवासी तेजस राजेंद्र काले (24) अपने दोस्तों के साथ सुबह करीब 9।30 बजे अलग-अलग मोटरसाइकिलों से परतवाड़ा से चिखलदरा के लिए निकले थे।

यश और मंथन एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। वे परतवाड़ा से धारणी रोड होते हुए जा रहे थे, तभी घटांग रोड स्थित Y-पॉइंट पर धारणी से परतवाड़ा की ओर आ रहे वाहन (क्र। एमएच 27/डीटी 8282) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए यश और मंथन की मोटरसाइकिल (क्र। एमएच 27/ई 6896) को सामने से जोरदार - टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पल्सर सवार दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने वाहन चालक पर मामला दर्ज किया

हादसे के बाद मौके पर तैनात पर्यटन पुलिस बंदोबस्त के कर्मचारियों और साथियों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल, अचलपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन चालक निखिल दीपक गुधाने (33, पिंपलगांव, नेर परसोपंत, यवतमाल) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चिखलदरा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ट्रक्टर की टक्कर से दुपहिया सवार बालक की मात

बर्हानपुर के खकनार तहसील के पांगरी निवासी नवल बुद्ध कासदेकर (62) का बेटा रामकिसन गांव के दिलीप राजकुमार कासदेकर के साथ दुपहिया से जा रहा था। सुसर्दा से नारदू मार्ग पर ट्रैक्टर (क्र। एमएच 27/एन 2316) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में रामकिसन गंभीर जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रामकिसन को मृत घोषित किया। पिता नवल कासदेकर की शिकायत पर धारणी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com