अमरावती: भीषण गर्मी में परीक्षा कराने पर सवाल, तारीख बदलने की उठी मांग

विदर्भ में बढ़ती गर्मी के बीच छात्रों की परीक्षा की तारीखें घोषित, पालकों की चिंता बढ़ी।
अमरावती: भीषण गर्मी में परीक्षा कराने पर सवाल, तारीख बदलने की उठी मांग
Published on
Updated on

Maharashtra Education Board News: अप्रैल की गर्मी में बढ़ेगा छात्रों पर परीक्षा का दबाव। विदर्भ क्षेत्र में मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी का असर महसूस होने लगा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

ऐसे में अप्रैल माह में होने वाली स्कूल परीक्षाओं को लेकर छात्रों और पालकों की चिंता बढ़ने लगी है। बढ़ती गर्मी के बीच परीक्षा देने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त शारीरिक और मानसिक दबाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

परीक्षा 11, 15 और 22 अप्रैल को होगी। परीक्षा राज्य शैक्षणिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए संकलित मूल्यांकन परीक्षा 2 पैट की तिथियां घोषित कर दी हैं।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में प्रथम भाषा, गणित और तृतीय भाषा अंग्रेजी विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा।

हालांकि, अप्रैल के मध्य में पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण कई स्कूल प्रबंधन और पालकों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस समय तापमान काफी अधिक रहता है, जिससे छोटे बच्चों के लिए परीक्षा के दौरान स्कूल में बैठना कठिन हो सकता है।

कई पालकों ने यह भी सुझाव दिया है कि सभी परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह में ही आयोजित की जानी चाहिए, ताकि छात्रों को गर्मी की तीव्रता से बचाया जा सके।

शिक्षक संगठनों ने भी परीक्षा की तारीखों पर आपत्ति जताई है, यह दर्शाता है कि इस मुद्दे पर व्यापक चिंतन की आवश्यकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com