अमरावती पुलिस में मातम! QRT जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, ग्लॉक पिस्टल से दहला आयुक्तालय
Amravati Police Suicide: अमरावती पुलिस आयुक्तालय में सनसनी! QRT जवान विजय नागापुरे ने ग्लॉक पिस्टल से खुद को मारी गोली। आर्थिक तंगी या डिप्रेशन? जांच जारी।
- Written By: प्रिया जैस
विजय दिलीपराव नागापुरे आत्महत्या मामला (सौजन्य-नवभारत)
QRT Jawan Vijay Nagapure: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय का वो तलघर जो अमूमन मुस्तैदी और अनुशासन की गूंज से भरा रहता था, गुरुवार कोवहां चली एक गोली ने सन्नाटा पसार दिया। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के एक जांबाज जवान विजय दिलीपराव नागापुरे (32) ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। एक जवान जो दूसरों की सुरक्षा के लिए ‘क्विक रिस्पांस’ देने के लिए प्रशिक्षित था, उसने मौत का रिस्पांस क्यों चुना?
यह सवाल अब अमरावती पुलिस के गलियारों में गूंज रहा है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, फ्रेजरपुरा पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। क्या यह कोई निजी परेशानी थी या काम का बोझ। सच जो भी हो, पर अमरावती ने आज अपना एक रक्षक खो दिया है।
जानकारी के अनुसार विजय नागापुरे वर्ष 2014 की बैच का पुलिस कर्मी है। वह चार वर्ष से क्यूआरटी दल में पुलिस आयुक्तालय में शामिल हुआ था। इसके पूर्व वह एसआरपीएफ में रहने की जानकारी है। वह मूलत: मोर्शी तहसील के धामणगांव काटपुर का निवासी है। उसके और दो भाई है। बडा भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत है। दो वर्ष पूर्व विजय की मां का निधन होने से वह परेशान रहता था, ऐसी जानकारी उसके साथ रहनेवाले अन्य जवानों ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 4493 करोड़ का कर्ज, विकास कार्यों पर मंडराया संकट
Pune First Branding Campaign: पुणे मनपा का ‘पुणे प्रथम’ अभियान शुरू, शहर को मिलेगी नई वैश्विक पहचान
पुणे में भूमिगत मेट्रो निर्माण का बड़ा चरण शुरू, स्वारगेट से कात्रज तक बनेगी आधुनिक सुरंग
ग्लॉक पिस्टल से फायर
विजय के पास ग्लॉक पिस्टल थी। इस पिस्टल में 15 राउंड बैठते है। लेकिन विजय ने पिस्टल में एक ही राउंड डालकर फायर किया। उसके पास अन्य 29 राउंड पाए गए है। पुलिस ने पिस्टल, राउंड, मोबाइल जब्त किया है।
बुधवार की रात थी नाईट ड्यूटी
विजय की बुधवार को नाईट थी। इस समय उसके साथ अन्य 7 जवान मौजूद थे। सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद सभी जवान अपने शस्त्र जमा करने के लिए कोर्ट में गए। लेकिन विजय नहीं गया और उसने पुलिस आयुक्तालय के तलघर में उनके हॉल में पिस्टल से फायर कर आत्महत्या कर ली। इस हॉल में कर्मियों के बेड और उनकी पेटियां रखी रहती हैं।
राइट साइड से निकली आरपार गोली
विजय ने अपने राइट हाथ से सीधे मस्तिष्क पर पिस्टल पकड़कर गोली चलाई। इस समय वह कुर्सी पर बैठा होगा। जिससे गोली आरपार निकलकर लेफ्ट साईड से सामने के दीवार से टकराकर बेड पर गिरी। जिसके बाद विजय लहुलुहान अवस्था में नीचे गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें – सावनेर ने रचा इतिहास! अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ ‘गिनीज बुक’ में दर्ज हुई भव्य महाआरती, सीएम फडणवीस भी हुए शामिल
आर्थिक समस्या होने की संभावना
विजय का परफॉमेंर्स अच्छा था। लेकिन वह अपने बातें शेयर नहीं करता था। उसे आर्थिक समस्या होने की संभावना रह सकती है। फिलहाल उसका मोबाइल और बैंक खातों की डिटेल निकाली जाएंगी। इसके बाद ही यह सामने आएगा कि यह आत्महत्या या एक्सिडेंट है इसका सही कारण पता चल सकेगा।
- गणेश शिंदे, पुलिस उपायुक्त
लोगों में अनेक चर्चाएं
पुलिस आयुक्तालय में क्यूआरटी जवान ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या करने के मामले में नागरिकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह वरिष्ठ अधिकारियों का प्रेशर है या गर्लफ्रेंड, घरेलू विवाद या आर्थिक कारण इस पर नागरिक तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। इस मामले की फ्रेजरपुरा पुलिस जांच कर रही है।
