अमरावती में पुलिसकर्मी ही निकला गुटखा तस्कर, विभाग में मचा हड़कंप, लाखों का माल जब्त
Policeman Arrested: अमरावती में एक चौंकाने वाले मामले में शहर पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत पुलिस कर्मचारी पंकज दवंडे को प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।
Gutkha Seizure (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Gutkha Smuggling: अमरावती शहर पुलिस बल में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी को ही प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुसलापांढुर्ना मार्ग पर स्थित टोल नाके के पास की गई।आरोपी पुलिसकर्मी का नाम पंकज दवंडे है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से पुलिस महकमे में जबरदस्त खलबली मची हुई है।
कार की तलाशीपुलिस सूत्रों के अनुसार शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के पुसला से पांढुर्ना रोड पर बने टोल नाके के पास पुलिस की टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। कार के भीतर प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू का भारी स्टॉक छिपाकर रखा गया था।
टोल नाके पर पकड़ा गया पुलिसकर्मी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लाख 47 हजार 080 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 4।5 लाख रुपये की कार सहित कुल 6 लाख 97 हजार 080 रुपये का माल जब्त किया। आयुक्तालय में है कार्यरतइस पूरी कार्रवाई का सबसे हैरान करने वाला पहलू तब सामने आया जब पकड़े गए आरोपी की पहचान हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
ये भी पढ़े: तूफान से फसल नुकसान पर विधायक संजय कुटे सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल सहायता के निर्देश
कार से मिला लाखों रुपये का गुटखा
आरोपी पंकज दवंडे अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में ही पुलिस कर्मचारी के पद पर तैनात है। शेंदुरजनाघाट के थाना प्रभारी शिवहरी सरोदे ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पंकज अमरावती शहर पुलिस दल का ही हिस्सा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शेंदुरजनाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 जून की रात मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
