अमरावती पुलिस आयुक्त का ‘जनता दरबार’ शुरू; पहले ही दिन 30 शिकायतों को मौके पर निपटाया
Amravati Police Janta Darbar: अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने शुरू किया 'जनता दरबार'। हर शनिवार शाम 4 से 6 बजे तक सुनी जाएंगी शिकायतें। पहले दिन 32 नागरिक पहुंचे, 30 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान।
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने शुरू किया 'जनता दरबार' तस्वीर ( सोर्स: नवभारत )
Amravati Police Complaints News: अमरावती शहर के नागरिकों की शिकायतों का निपटारा जल्द हो, इस उद्देश्य से पुलिस आयुक्त राकेश ओला की ओर से जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया। पहले दिन 30 शिकायतों का निपटारा किया गया। हर शनिवार को पुलिस आयुक्तालय में जनता दरबार का आयोजन कर नागरिकों की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। जिसके तहत शनिवार को आयोजन किया था।
शाम 4 से 6 बजे के दौरान नागरिकों ने पुलिस आयुक्तालय में आकर अपनी शिकायतें पुलिस आयुक्त के सामने रखी। तब पुलिस ने आयुक्त शिकायतें सुनकर तत्काल संबंधित पुलिस थाने या अधिकारियों को सूचना देकर निपटान करने के निर्देश दिए। अपनी शिकायतों का निपटान से नागरिकों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।
जनता दरबार को शनिवार को पहला दिन था। पहले ही दिन करीब 32 नागरिक जनता दरबार में शामिल हुए थे। जनता दरबार में अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला के साथ उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त श्याम घुगे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र इंगले सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले अमरावती प्रशासन अलर्ट, मालखेड तालाब पर बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल आयोजित
अमरावती बुजुर्ग से 13.87 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा से 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
संभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
संभाजीनगर में 1,967 ऑटो चालकों पर कार्रवाई,13.17 लाख रुपये का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा
यह भी पढ़ें:- अमरावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाटीपुरा में एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.82 लाख का माल जब्त
थानेदार थानों में थे मौजूद
नागरिकों का शिकायतों का जल्द निपटान होने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने सभी थाना प्रभारियों को उक्त समयावधि में थाने में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद संबंधित पुलिस थाने तत्काल फोन लगाकर उक्त शिकायत की जानकारी लेकर उसकी जांच कहां तक आई है, यह जांचकर तत्काल निपटान की सूचना दी।
