अमरावती में तड़ीपार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Amravati Police Action News: अमरावती पुलिस ने तड़ीपार आदेशों का उल्लंघन कर शहर में घूम रहे तीन शातिर अपराधियों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Amravati Police Action (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: अमरावती शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा शहर से तड़ीपार किए गए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिसिया आदेशों को ठेंगा दिखाकर शहर में बेखौफ घूम रहे और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में लगे ऐसे तीन शातिर तड़ीपार आरोपियों को पुलिस ने अलगअलग इलाकों में जाल बिछाकर दबोच लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी आदेशों के उल्लंघन और संबंधित धाराओं के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई से तड़ीपार होने के बावजूद शहर में छिपकर रहने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है। फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के वडाली परिसर के गजानन नगर निवासी शेख सुफियान शेख इलियास 21 को पुलिस प्रशासन की ओर से तडीपार किया गया है। इसके बावजूद वह घर पर रहने की जानकारी पुलिस को मिली।
शहर में घूम रहे आरोपी अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार
पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर उसे हिरासत में लिया। नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के रहेमत नगर निवासी इरफान खान रहेमान खान 38 की अपराधिक गतिविधियों के चलते तडीपार किया गया है। इसके बावजूद वह हैदरपुरा के इदगाहगेट के पास रहने की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
ये भी पढ़े: यवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
अमरावती पुलिस की सख्त कार्रवाई
इसके अलावा राजापेठ थाना क्षेत्र के केडिया नगर निवासी विक्की मधुकर खडसे 30 को पुलिस उपायुक्त के आदेश पर अमरावती शहर व ग्रामीण क्षेत्र से 2 वर्ष के लिए तडीपार किया गया है। इसके बावजूद आदेशों का उल्लंघन कर वह गद्रे चौक में घूम रहा था। जिसकी जानकारी राजापेठ पुलिस को मिलते ही तडीपार विक्की खडसे को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में आदेशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
