अमरावती मनपा कार्यालय में हंगामा,मनपा अधिकारी से धक्का-मुक्की, सहायक आयुक्त पर फेंका राइटिंग स्टैंड

Municipal Officer Attack: अमरावती मनपा के दस्तूर नगर जोन कार्यालय में राजमहल लॉन की सीलिंग को लेकर विवाद हो गया। उबाठा के ओम सोलंके ने सहायक आयुक्त पर टेबल पर रखा राइटिंग स्टैंड फेंक दिया।
amravati municipal office assistant commissioner attack
अमरावती मनपा, अमरावती मनपा कार्यालय हंगामा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमरावती के दस्तूर नगर जोन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर राजमहल लॉन की सीलिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

  • आरोप है कि नगरसेवक संजय गव्हाले के समर्थक ओम सोलंके ने सहायक आयुक्त नितिन बोबडे की ओर राइटिंग स्टैंड फेंका।

  • बोबडे ने हाथों से राइटिंग स्टैंड रोक लिया। इसके बाद सुरक्षा रक्षक बनसोड और ओम सोलंके के बीच हाथापाई हुई।

Amravati Municipal Corporation: अमरावती मनपा के दस्तूर नगर जोन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर उस समय जमकर हंगामा हुआ, जब शिवसेना (उबाठा) के नगरसेवक के साथ पहुंचे एक समर्थक ने सहायक आयुक्त नितिन बोबडे पर टेबल पर रखा राइटिंग स्टैंड फेंककर मार दिया। बोबडे ने हाथों से स्टैंड रोक लिया।

इस घटना के बाद कार्यालय में तैनात सुरक्षा रक्षक और संबंधित समर्थक के बीच हाथापाई भी हुई। मौके पर मौजूद अन्य नगरसेवकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। देर रात सहायक आयुक्त बोबडे ने फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सहायक आयुक्त के कक्ष में पहुंचे

जानकारी के अनुसार, मनपा के दस्तूर नगर जोन की टीम ने गुरुवार को बकाया संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर राजमहल लॉन एवं मंगल कार्यालय को सील कर दिया था। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह मंगल कार्यालय दूसरे प्रवेश द्वार से शुरू दिखाई दिया।

वहां एक कार्यक्रम भी चल रहा था। सील होने के बाद भी कार्यालय कैसे शुरू हुआ, इसकी जानकारी लेने के लिए शिवसेना (उबाठा) के नगरसेवक संजय गव्हाले अपने समर्थक ओम सोलंके के साथ सहायक आयुक्त नितिन बोबडे के कक्ष में पहुंचे।

amravati municipal office assistant commissioner attack
महाराष्ट्र में मौसम के दो रंग! कहीं ठंड तो कहीं बारिश के आसार, नागपुर में AQI 312; जानें मुंबई-पुणे का हाल

राजमहल लॉन में सील ठोंकने का मामला

इस दौरान जीन सभापति इस्माईल लालुवाले और नगरसेवक सचिन वैद्य भी मौजूद थे। राजमहल लॉन के संबंध में जानकारी लेते समय नगरसेवक गव्हाले और सहायक आयुक्त बोबडे के बीच तीखी बहस हो गई। गव्हाले ने सवाल उठाया कि बकाया टैक्स जमा नहीं होने के बावजूद मंगल कार्यालय किसकी अनुमति से शुरू किया गया, इस पर बोबडे ने स्पष्ट किया कि कार्यालय का सील नहीं हटाया गया है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए टैक्स विभाग के कर्मचारी को भेजा गया है।

amravati municipal office assistant commissioner attack
26 नवंबर को नागपुर में होगा वॉक फॉर संविधान, भारी संख्या में शामिल होने की संविधान प्रेमियों से अपील

बहस मारपीट में बदली

इसी बहस के दौरान गुस्से में आए ओम सोलके ने सहायक आयुक्त के टेबल पर रखा राइटिंग स्टैंड उठाकर उनकी ओर फेंक दिया, इसके बाद सुरक्षा रक्षक बनसोड ने सोलंके को पकड़कर बाहर ले जाने का प्रयास किया, जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

बाद में सहायक आयुक्त बोबडे मनपा कर्मचारियों के साथ राइटिंग स्टैंड फेंकने, गाली-गलौज करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में सचिन वैध दुवारा भी शिकायते करने की जानकारी मिली है।