अमरावती मनपा में सत्ता की जंग शुरू: महापौर-उपमहापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज

Amravati News: अमरावती महानगरपालिका में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां महापौर और उपमहापौर पद के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं, भाजपा की लता देशमुख प्रमुख दावेदार के रूप में उभर रही हैं।
The battle for power begins in Amravati Municipal Corporation: Political activity intensifies regarding the mayor-deputy mayor elections
अजय जयस्वाल,सचिन भेंडे,लता देशमुख,प्रशांत वानखडे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Municipal Corporation News: अमरावती मनपा के महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। रविवार से विभिन्न राजनीतिक दलों के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्रों की खरीद शुरू होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। महापौर पद के लिए नामांकन पत्र लेने वालों में भाजपा की पार्षद लता रावसाहेब देशमुख का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। वे वार्ड क्रमांक 19 (क) से निर्वाचित हैं। महापौर पद 'ओपन महिला-पुरुष' श्रेणी के लिए आरक्षित होने के कारण भाजपा ने शुरुआत में ही अपनी स्थिति मजबूत करने का संकेत देते हुए महापौर पद के लिए महिला प्रत्याशी को सामने किया है।

नाम वापसी होंगी निर्णायक

वहीं उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। युवा स्वाभिमान पार्टी इस चुनाव में आक्रामक रुख अपनाती नजर आ रही है। पार्टी की ओर से अजय मदनमोहन जयस्वाल (वार्ड 22-ब), सचिन ओंकारराव भेंडे (वार्ड 19-ड) तथा प्रा। प्रशांत आनंदराव वानखडे (वार्ड 18-ड) ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्र लिए हैं। इसके अलावा भाजपा की लता रावसाहेब देशमुख ने उपमहापौर पद के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा है।

अब दूसरी पार्टियों पर भी लगी नजर

देखा जाए तो मनपा में भाजपा की सत्ता बैठना पूरी तरह से पक्का माना जा रहा है। युवा स्वाभिमान व अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से यह तय माना जा रहा है। लेकिन इस बीच कांग्रेस की चुप्पी पर भी सभी की नजर लगी हुई है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक महापौर व गुट नेता पद के लिए किसी दावेदार का नाम सामने क्यों नहीं किया इस पर भी नागरिक चर्चा कर रहे हैं। उसी तरह चौथी बड़ी पार्टी के रुप में अब अपनी पहचान बना चुकी एमआईएम ने भी अपने गुट नेता का नाम सामने क्यों नही किया यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

सत्ता समीकरणों पर मंथन तेज

महापौर और उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्रों की शुरुआत के साथ ही मनपा के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक ही पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में उतरने से यह स्पष्ट है कि सभी दल संख्या बल और संभावित गठबंधनों पर विशेष ध्यान दे रहे है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद ही अंतिम तस्वीर सामने आएगी, लेकिन फिलहाल शहर की राजनीति गरमाई हुई नजर आ रही है।

उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे

पार्टी उम्मीदवार वार्ड
युवा स्वाभिमान अजय जयस्वाल 22 (ब)
युवा स्वाभिमान सचिन भेंडे 19 (ड)
भारतीय जनता पार्टी लता देशमुख 19 (क)
युवा स्वाभिमान प्रा. प्रशांत वानखडे 18 (3)

महापौर के लिए नामांकन

पार्टी उम्मीदवार वार्ड
भाजपा लता देशमुख 19 (क)

राजनीति में प्रतिस्पर्धा

  • देशमुख दोनों पदों की दावेदार मानी जा रही हैं। आगामी दिनों में नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिसके बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
  • चुनाव परिणाम संख्या बल, गुट नेतृत्व, दलों के बीच तालमेल और अंतिम समय की राजनीतिक रणनीतियों पर निर्भर रहने की संभावना है। इसी कारण मनपा की राजनीति में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com