Amravati News: पवित्र रमजान के पावन माह के अवसर पर शहर में भाईचारे और एकता का संदेश देने वाले इफ्तार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
चांदनी चौक स्थित उर्दू एज्युकेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद आसिफ हुसैन और उनके परिवार की ओर से विगत कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें संस्था द्वारा संचालित सभी स्कूलों, जूनियर कॉलेज, प्राथमिक और हाईस्कूल के कर्मचारी, उनके सहयोगी और मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए हाफिज सईद अख्तर साहब ने मगरिब की नमाज अदा कराई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सैयद हुसैन परिवार और संस्था की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की। समारोह में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी ने आनंद लिया।
साथ ही, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मुंबई के दादर स्थित तिलक भवन में सर्वधर्म रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमरावती से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आसिफ तवक्कल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, पूर्व विधायक डॉ. वजाहत मिर्झा, प्रदेश महासचिव शकूर रारानी, अकोला मनपा के विपक्ष नेता डॉ. जीशान हुसैन, सचिव मुफ्ती हारुन नदवी, प्रदेश उपाध्यक्ष भैयाजी पावर और प्रदेश महासचिव इरफान पठाण सहित कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।
सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार कर भाईचारे, सौहार्द और देश में शांति व एकता की दुआ की। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहजनक रहा।