रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, अमरावती में LCB की बड़ी कार्रवाई, 61.25 लाख का माल जब्त

Sand Smuggling: अमरावती ग्रामीण स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में रेत से भरे ट्रक और डंपर सहित कुल 61.25 लाख रुपये का माल जब्त किया।
amravati lcb action illegal sand smuggling 61 lakh seized
Illegal Sand Transport (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati LCB Action: ग्रामीण स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलगअलग मामलों में रेत से भरे ट्रक और डंपर सहित कुल 61 लाख 25 हजार रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एलसीबी की टीम दर्यापुर क्षेत्र में हेसांग टीपॉइंट पर नाकाबंदी की गई। यहां बिना अनुमति रेत परिवहन कर रहे टाटा कंपनी के एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक में करीब ढाई ब्रास रेत पाई गई। चालक योगेश नामदेव आठवले निवासी दर्यापुर को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि रेत का परिवहन सुधाकर धुंदेकर के कहने पर किया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक और रेत सहित लगभग 30 लाख 25 हजार रुपये का माल जब्त किया। एक अन्य कार्रवाई में ब्राह्मणवाड़ा थड़ी थाना क्षेत्र के विश्रोली बांध परिसर में रेत से भरा एक डंपर पकड़ा गया।

रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा

चालक नीलेश बाबूलाल गाडे के पास रेत परिवहन का कोई वैध अनुमति पत्र नहीं मिला। जांच में डंपर का मालिक राजू उर्फ शेख नईम शेख करीम वरुड पाया गया। इस कार्रवाई में डंपर और रेत सहित करीब 31 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। दोनों मामलों में कुल 61 लाख 25 हजार रुपये का माल जब्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

रेत से भरे ट्रक-डंपर पकड़े गए

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड के मार्गदर्शन तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक किरण वानखड़े के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com