अमरावती: ‘रिद्धि ज्वेलर्स’ के मालिक ने निवेश के नाम पर लगाया 92 लाख का चूना; 50 लोग ठगी के शिकार, आरोपी फरार
Amravati Crime News: अमरावती के नांदगांवपेठ में जोहरी सतीश बहाड ने गोल्ड बॉन्ड में पैसा डबल करने के नाम पर 50 लोगों से 92.24 लाख ठगे। आरोपी दुकान का सामान समेटकर फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Amravati Gold Bond Scheme Scam News: नांदगांवपेठ थाना क्षेत्र में जोहरी ने लोगों को गोल्ड बॉन्ड में निवेश पर रुपए दोगुना होने के नाम पर 92 लाख 24 हजार रुपए से ठगी करने का मामला सामने आया है। पंजाबराव श्रावण गुर्जर (65, राजपुतपुरा, नांदगांवपेठ, अमरावती) की शिकायत पर पुलिस ने
आरोपी सतीशचंद्र एकनाथ बहाड (42, पुष्पक कॉलोनी, फॉरेस्ट कॉलोनी, अकोली रोड, साई नगर, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डबल रूपए मिलने के लालच में इसमें 40 से 50 लोगों ने निवेश करने की जानकारी है। धोखाधड़ी का यह आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना पुलिस सूत्रों ने जताई है।
दुकान बंद कर पूरा सामान लेकर फरार हो गया
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सतीश बहाड की नांदगांवपेठ के राजपुतपुरा में रिद्धि ज्वेलर्स की दुकान है। यह दुकान पिछले 10 से 15 वर्षों से शुरु है। शिकायतकर्ता पंजाबराव गुर्जर व सतीशचंद्र बहाड के अच्छे संबंध थे। इस बीच सतीशचंद्र ने पंजाबराव को गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर तीन साल के बाद रकम डबल मिलती है, ऐसा कहा।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
फसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
यह भी पढ़ें:- अमरावती: जिला परिषद में बढ़ सकती है स्वीकृत सदस्य संख्या, नियुक्ति के लिए सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
रुपए मांगने पर दिया झूठा चेक
जिसके कहे अनुसार पंजाबराव ने 23 नवंबर 2021 को चरणबद्ध तरीके से 10 लाख 30 हजार रुपए निवेश किए। इसके बाद गांव के लोगों ने भी 28 फरवरी 2025 तक आरोपी सतीशचंद्र बहाड के पास रुपए निवेश करने के लिए दिए। लेकिन जब लोगों की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने रुपए वापिस मांगे।
तब आरोपी सतीशचंद्र ने मेरे पास रुपए नहीं होने की बात कहीं। आपको जो करना है, वह करों, ऐसा कहा। पश्चात पंजाबराव व गांववासियों को झूठा चेक भी दिया। इतना ही नहीं तो दुकान बंद कर पूरा सामान लेकर फरार हो गया। पंजाबराव की शिकायत पर नांदगांवपेठ पुलिस ने जोहरी सतीशचंद्र बहाड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
