तिरंगे के रंग में रंगा अमरावती, हजारों नागरिकों ने निकाली भव्य रैली, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मनपा की पहल

Amravati Har Ghar Tiranga Rally: अमरावती में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मनपा की भव्य तिरंगा रैली निकली। हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
Amravati Har Ghar Tiranga Rally
अमरावती में हर घर तिरंगा रैली(सोर्स: AI)
Updated on

Amravati Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अमरावती महानगरपालिका की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नेहरू मैदान से शुरू हुई इस रैली में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, मनपा अधिकारी-कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले नागरिकों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर दिखाई दिया।रैली नेहरू मैदान से निकलकर राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय चौक और इर्विन चौक होते हुए संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन तक पहुंची। पूरे मार्ग पर नागरिकों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां

रैली में विद्यार्थियों की विशेष भागीदारी रही। संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी उत्साह के साथ इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाने के साथ ही अंगदान की शपथ भी दिलाई गई।

15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरायें

महापौर श्रीचंद तेजवानी ने नागरिकों से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने कहा कि तिरंगा रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

Amravati Har Ghar Tiranga Rally
छत्रपति संभाजीनगर: अहमदाबाद एयरपोर्ट का ठेका दिलाने का झांसा, पेट्रोल पंप कारोबारी से 28.95 लाख की ठगी

अधिकारियों की रही मौजूदगी

रैली में उपमहापौर सचिन भेंडे, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, सभागृह नेता चेतन गावंडे, गटनेता नाना आमले व डॉ. राजेंद्र तायडे, अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख व शिल्पा नाईक, उपायुक्त नरेंद्र वानखड़े व योगेश पिठे सहित मनपा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी रैली में सहभागिता की। हजारों नागरिकों की भागीदारी के चलते अमरावती शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। रैली के माध्यम से नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com