अमरावती

अमरावती में व्यापारियों को राहत; फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन सीमा 12 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़

Amravati GST News: खाद्य व्यापारियों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने फूड रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दी है। अब छोटे दुकानदारों को सालाना केवल 100 रुपये शुल्क देना होगा।

रूपम सिंह

Amravati Food License News: अमरावती अन्न औषधि प्रशासन की तरफ से अवगत कराया है कि, किसी भी प्रकार की खाद्य वस्तु का व्यापार करने वाले छोटे व्यापारी, किराना, अनाज विक्रेता, होटल, रेस्टॉरेंट, इन सभी को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। इसका अमरावती रिटेल किराना एसोसिएशन ने स्वागत कर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 अप्रैल से पहले फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन लाइसेंस के लिए केवल 12 लाख तक छूट थी। 12 लाख के ऊपर टर्नओवर वालों को 2 हजार रुपये लाइसेंस फीस लगती थी। अब मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों को, जो ऑनलाइन तथा बड़े मार्ट से त्रस्त थे, उन्हें राहत देते हुए रजिस्ट्रेशन की लिमिट 12 लाख से 1।5 करोड़ कर दी, जिसके चलते सभी छोटेबड़े खाद्यान्न व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

अब इन छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को केवल 100 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से रजिस्ट्रेशन करना है। तथा 1.5 करोड़ के ऊपर 50 करोड़ तक की फीस 5000 रुपये सालाना है। इसके लिए सहआयुक्त केदारे तथा सहायक आयुक्त चव्हाण, गजानन गोरे फूड इंस्पेक्टर, घनश्याम दांदे तथा

देशमुख सहित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अमरावती रिटेल किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्माराम पुरसवानी तथा सचिव सचिन जोशी, तथा महेश खासबागे सहित सभी सदस्यों की ओर से आभार व्यक्त किया।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां