येवदा रूरल हॉस्पिटल और वडनेर गंगई PHC निर्माण की सांसद अनिल बोंडे ने की समीक्षा

सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने रूरल हॉस्पिटल और पीएचसी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।
amrawati-348
Published on
Updated on

Amravati News: सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने दर्यापुर तहसील के येवदा में स्वीकृत रूरल हॉस्पिटल और वडनेर गंगई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी के निर्माण कार्यों की समीक्षा की. ये दोनों प्रकल्प देवेंद्र फडणवीस तथा चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहे हैं. सांसद बोंडे ने स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता, गति और मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर हो सके.

इस अवसर पर उन्होंने जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण पारिसे, दर्यापुर तहसीलदार डॉ. रवींद्रकुमार कानडजे, समूह विकास अधिकारी चंदू धवक सहित अन्य अधिकारियों के साथ प्रगति का जायजा लिया. अधिकारियों ने प्रकल्पों की प्रशासनिक प्रक्रिया, स्वीकृत बजट और निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी दी. समीक्षा के बाद सांसद बोंडे ने निर्देश दिए कि दोनों प्रकल्प निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि येवदा और वडनेर गंगई क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निधि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.बोंडे ने बताया कि वे जल्द ही दोनों बिल्डिंग्स का इंस्पेक्शन करेंगे और लोकल लेवल पर भी जाकर रिव्यू करेंगे. इस समय मीटिंग में नकुल सोनटक्के, संजय वाघमारे, मनोज पाथरकर, पंकज कन्हेरकर, प्रेमसागर आसरे, कुलदीप हागे, विशाल माहुलकर, ऋषिकेश इंगले, शुभम सतपुते और लोकल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com