Amravati Crime News: अमरावती में एक 27 वर्षीय युवती को शादी का प्रलोभन देकर 35 वर्षीय युवक ने कई बार अत्याचार किया। जब युवती ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इंकार कर दिया और उसे मारपीट कर धमकी दी। युवती की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अमरावती के नांदगांव खंडेश्वर तहसील के सावनेर निवासी किसान खुशाल चंद्रभान सोनटक्के ने तुअर लाकर अमरावती के कृषि मंडी में बेची। घर की ओर जाते समय बडनेरा बस स्टैंड पर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर 19 हजार रुपए चोरी कर लिए। खुशाल की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के चांगापुर निवासी कृणाल अरुण पारडे ने अपने पिता से घर का व्यवहार अपने पास देने की बात कहकर विवाद किया। लेकिन बेटा शराब और गांजे का शौकीन होने के कारण उसने इंकार किया। इस पर कृणाल ने ईंट से अपने पिता पर हमला किया, जिससे पिता जख्मी हो गए। अरुण की शिकायत पर गाडगेनगर पुलिस ने कृणाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजापेठ थाना क्षेत्र के दरोगा प्लॉट निवासी 75 वर्षीय वृद्धा ने शिकायत की है कि उसकी बहू उसे परेशान कर रही है। बहू बेटे को भड़काती है, जिससे वह उसकी ओर ध्यान नहीं देता। राजापेठ पुलिस ने बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजापेठ थाना क्षेत्र के चिंचफैल निवासी प्रीतम किशोर शिवनकर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। राजापेठ पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।