निरीक्षणगृह से नाबालिग भागा, फ्रेजरपुरा पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

Amravati Assault Case: अमरावती में तीन अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है, जहां निरीक्षणगृह से एक नाबालिग फरार हो गया।
amrawati-361
Published on: 
Updated on: 

Amravati Crime News: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के शासकीय लडकों के निरीक्षणगृह से अचलपुर निवासी वर्षीय नाबालिग भाग गया. नाबालिग मार्च की रात शौचालय में जाता हूं, ऐसा कहकर गया. जिसके बाद शौचालय के खिडकी की जाली टेढी कर वहां से भाग गया. अधीक्षक की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपहरण का मामला दर्ज किया है.

जमाई को मारा मुक्का

नागपुर के हिरकृपा संकुलवाडी निवासी प्रणव प्रमोद आष्टीकर फैमिली न्यायालय में समुपदेशन के लिए आए थे. इस समय पत्नी के चाचा ने बाहर जाते समय गालीगलौज कर चेहरे पर मुक्का मार मारपीट की. प्रणव की शिकायत पर पुलिस ने नागपुर निवासी अनिल महाजन व विनित महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कुल्फी विक्रेता को मारा चाकू

बडनेरा थाना क्षेत्र के जयहिंद चौक सबूरी भोजनालय के पास कुल्फी बेच रहे व्यक्ति को चाकू मारने की घटना सामने आई. जख्मी का नाम मुकूंदलाल रामनिहारे प्रजापति देशपांडे प्लॉट, अमरावती है. मुकूंदलाल के पास आरोपी कुल्फी लेने आया, उसने वह दी तो गिर गई. जिस पर विवाद करते हुए आरोपी अंक्या उर्फ अनिकेत गणवीर 0, बडनेरा ने चाकू मारकर उसे जख्मी किया. पुलिस ने अंक्या के खिलाफ मामला दर्ज किया.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com