अमरावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाटीपुरा में एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.82 लाख का माल जब्त
Amravati Crime News: अमरावती अपराध शाखा ने पाटीपुरा में छापा मारकर 25.5 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत 3.82 लाख है। पुलिस अब ड्रग सप्लाई चेन की जांच कर रही है
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स अभियान तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Amravati Police Anti Drug Campaign News: अमरावती शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम ने पाटीपुरा इलाके में देर रात छापेमारी कर एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की बिक्री करते एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल शोएब अब्दुल जब्बार (22) और सईद खान शरीफ खान (46, दोनों पाटीपुरा, अमरावती निवासी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पाटीपुरा स्थित घर से 25.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 82 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से शहर में नशा तस्करी से जुड़े तत्वों में हड़कंप मच गया। अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित परिसर में ड्रग्स की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और तय स्थान पर आरोपी को ड्रग्स बेचते समय धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स बरामद किए गए, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लिया गया।
आरोपियों से मामले में आगे की पुछताछ जारी है। इस अचानक की गई कार्रवाई से पाटीपुरा परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया, वहीं नशा तस्करी से जुड़े तत्वों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस द्वारा जब्त एमडी ड्रग्स की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा आरोपी से ड्रग सप्लाई चेन, ग्राहकों और संभावित गिरोह के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें: अमरावती: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना का इंतजार, जिले में थमी विकास कार्यों की रफ्तार से मजदूर परेशान
ड्रग माफियाओं के निशाने पर शहर
अमरावती शहर में हाल के दिनों में लगातार सामने आ रही मादक पदार्थों से जुड़ी कार्रवाइयों ने चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) ने अमरावती में करीब 5 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की थी।
इसके बाद अब शहर अपराध शाखा द्वारा पाटीपुरा इलाके में ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी ने संकेत दिए हैं कि शहर ड्रग तस्करी नेटवर्क का अहम केंद्र बनता जा रहा है। बढ़ती तस्करी, स्थानीय नेटवर्क और युवाओं का इस्तेमाल पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। ड्रग माफियाओं के पूरे जाल को ध्वस्त करना अब कानून व्यवस्था के लिए बडी परीक्षा है।
