- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Congress Protest Lpg Price Hike Cylinder Rate Increase News
अमरावती: गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; जिलाधीश को सौंपा विरोध पत्र
अमरावती में कांग्रेस ने गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कलेक्ट्रेट के सामने चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Amravati Congress Protest News: केंद्र सरकार द्वारा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर शहर कांग्रेस द्वारा जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया।
तत्पश्चात जिलाधीश को इसके विरोध में निवेदन सौंपा गया। शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्री वानखेड़े तथा पदाधिकारियों ने प्रतीकात्मक चूल्हा लगाकर भोजन बनाने में आ रही तकलीफ का विरोध कर प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
हाल ही में केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ा दिए हैं। यह दाम बढ़ोतरी खाड़ी देशों में जारी लड़ाई की वजह से वैश्विक एनर्जी के दामों में बढ़ोतरी के पृष्ठभूमि में हुई है, जिससे आम आदमी, खासकर महिलाओं और मध्यम परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: फायर ऑडिट को लेकर एक्शन मोड में विभाग; 92 संस्थानों की जांच पूरी, मानकों की अनदेखी पर 31 को नोटिस
वाशिम: 14 वर्षीय लड़कियों के लिए विशेष HPV टीकाकरण मुहिम शुरू; जिला शल्य चिकित्सक ने किया अभियान का शुभारंभ
अकोला: ‘विटेक्स-2026’ व्यापार प्रदर्शनी की सफलता का जश्न; चेंबर ऑफ कॉमर्स ने टीम को ‘श्रम साफल्य’ से नवाजा
गोंदिया: सामाजिक समानता की शुरुआत घर से करें- जिलाधीश प्रजीत नायर; नाबार्ड कार्यक्रम में महिलाएं सम्मानित
कांग्रेस ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन के जरिए मांग की कि केंद्र सरकार के दाम बढ़ाने के फैसले को तुरंत रद्द किया जाए और आम लोगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।
इस समय पूर्व महापौर और विपक्ष के नेता मनपा विलास इंगोले और महिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्री वानखेड़े, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे और पार्षद संजय शिरभाते सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
तिवसा में सिलेंडर की कीमत वृद्धि के खिलाफ आक्रामक आंदोलन किया गया। महिला कांग्रेस और तहसील कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए रिक्त सिलेंडर और चूल्हा रखकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता के कारण ग्रामीण महिलाओं और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Amravati congress protest lpg price hike cylinder rate increase news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर! हरियाणा-ओडिशा राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को भेजा ‘सेफ हाउस’
Mar 13, 2026 | 09:32 PMपेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PMईरान पर आज रात बरपेगा अमेरिका का ‘कहर’! ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के साथ सबसे बड़े हमले की तैयारी में पेंटागन
Mar 13, 2026 | 09:27 PM‘राजनीति 2’ पर काम शुरू! प्रकाश झा ने दिया बड़ा अपडेट, क्या फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ?
Mar 13, 2026 | 09:23 PMहैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PMजंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PMUP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM














