अमरावती: राष्ट्र निर्माण के संकल्प संग सक्रिय ‘भारतीय नमो संघ’, सेवा-समर्पण से आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य

भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने अमरावती में संगठन के राष्ट्र सेवा संकल्प को दोहराया। बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसेवा अभियान चलाया जाएगा।
amrawati-756
Published on
Updated on

Amravati Bharatiya Namo Sangh News: अमरावती जिले में भारतीय नमो संघ ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि संगठन बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन देशभर में जनसेवा अभियान को विस्तार देने की तैयारी में है।

ऐसी जानकारी एक पत्रकार परिषद में भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मन्नू तोमर ने दी। इस समय, महामंत्री दशरथ माठ, महामंत्री हेमंत कालिया, अमरावती जिला प्रमुख समाजसेवी चंद्रकुमार जाजोदिया सहित नमो टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पत्रकार परिषद में उन्होंने बताया गया कि भारतीय नमो संघ एक सामाजिक संगठन के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के मूल मंत्र के साथ कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक सहायता, जागरूकता और विकास के अवसर पहुंचाना है।

संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि भारतीय नमो संघ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, युवा सशक्तिकरण, रोजगार और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। साथ ही महाराष्ट्र सहित पूरे देश में बड़े स्तर पर जनसेवा अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है।

सशक्त, आत्मनिर्भर और अखंड भारत निर्माण में प्रयासरत यह संगठन नरेंद्र मोदी के विचारों और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और अखंड भारत के निर्माण की दिशा में प्रयासरत है। संगठन का लक्ष्य देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ाना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मन्नू तोमर ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी प्रकार का राजनीतिक लाभ प्राप्त करना नहीं है, बल्कि केवल राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना संगठन की प्राथमिकता है।

अंत में संगठन ने युवाओं और आम नागरिकों से इस राष्ट्रसेवा अभियान से जुड़कर एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com