कृषि उपज बाजार समिति चुनाव: अंजनगांव में 18 सीटों पर 47 प्रत्याशी मैदान में

Anjangaon APMC
Published on
Updated on

अंजनगांव सुर्जी (सं). कृषि उपज बाजार समिति चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है. जिसके बाद अंजनगांव बाजार समिति की 18 सीटों के लिए 47 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी कायम है. जबकि 88 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं.

विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के सामान्य समूह की 7 सीटों के लिए 14 उम्मीदवारों के नामांकन, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 सीट के लिए 2 नामांकन, खानाबदोश जाति की 2 सीटों के लिए 2 नामांकन, महिलाओं के 2 सीटों के लिए 5 नामांकन तथा कुल 16 आवेदन ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की 4 सीटें एवं समस्त ग्राम पंचायत में सामान्य वर्ग से 2 सीटों के लिए 8 नामांकन, एससी एसटी से 1 सीट के लिए 4 नामांकन, आर्थिक रूप से कमजोर समूह से 1 सीट के लिए 4 नामांकन शेष हैं.

व्यापारी अडत निर्वाचन क्षेत्र से 2 सीटों के लिए कुल 5 नामांकन हैं और मपारी हमाल निर्वाचन क्षेत्र से 1 सीट के लिए 3 आवेदन हैं. जिसके बाद प्रचार के लिए जुट गए है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com