अमरावती-अकोला राजमार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ठोंका, 4 दोस्तों की मौत-3 गंभीर
अमरावती में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी, 4 युवकों की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल।
Amravati Accident: अमरावती- अकोला राजमार्ग पर सोमवार आधी रात को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बेलोरा हवाई अड्डा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
फोटोएक्सिडेंट1,2,3चाय पीकर लौट रहे थे सातों दोस्तजानकारी के अनुसार बडनेरा पुरानी बस्ती के रहने वाले सात दोस्त हमेशा की तरह सोमवार रात बेलोरा स्थित सलीम चायवाला के पास चाय पीने गए थे। चाय पीने के बाद जब वे कार क्र. एमएच 05/ बीजे 3369 से वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का चक्काचूर हो गया।
हादसे में मोहम्मद तल्हा मोहम्मद अनिस 22, मोहम्मद अनस मोहम्मद सईद 20, अब्दुल अवेज मोहम्मद अकील 22 व मोहम्मद अनवेज अब्दुल सलीम 26, सभी जूनी बस्ती, बडनेरा, अमरावती की मौत हो गई। वहीं मोहम्मद अशर 23, मोहम्मद अनस मोहम्मद अनीस 23, मोहम्मद हुजिफा 24 यह तीनों गंभीर जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
पेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
डीजल किल्लत और बढ़ती लागत के बीच खरीफ सीजन के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे किसान
दर्यापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें खाली लेकिन कई परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट
बडनेरा पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। इस घटना से बडनेरा के जूनी बस्ती में शोक की लहर है। सोमवार की शाम शोकाकुल माहौल में चारों दोस्तों पर अंतिम संस्कार किया गया।
