Amravati-Badnera Railway Station पर 2 करोड़ के सोने की चोरी! सराफा व्यापारी के बैग से गायब हुए जेवर
Amravati-Badnera Railway Station पर जलगांव के सराफा व्यापारी के 2.89 किलो, 2.11 करोड़ रुपए मूल्य के सोने के आभूषण चोरी हो गए। जीआरपी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्म्क तस्वीर)
Amravati News In Hindi: बडनेरा रेलवे स्टेशन पर अमरावती में आभूषण का माल दिखाकर वापिस जलगांव लौट रहे सराफा व्यवसायी के पास के 2.89 किलो के सोने के आभूषण कीमत 2 करोड़ 11 लाख रुपए चोरी होने की घटना सामने आई।
यह घटना 12 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे घटित हुई। जलगांव निवासी सराफा व्यापारी किशोर वर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बडनेरा रेलवे थाने में मामला दर्ज किया गया है। फोटो-बडनेरा रेलवे कुछ दिनों में दीपावली त्योहार आने वाला है।
दीपावली त्योहार पर सोने की खरीदी-बिक्री का व्यवहार बड़े पैमाने पर होता है। इसी के चलते जलगांव के सराफा व्यापारी किशोर वर्मा अमरावती में अन्य व्यापारियों को गहने दिखाने आए थे। यहां सोने के गहनों का माल दिखाने और ऑर्डर लिये। दिनभर व्यापारिक कार्य निपटाने के बाद शाम को वे हावड़ा–मुंबई मेल ट्रेन से जलगांव लौटने के लिए बडनेरा स्टेशन पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बच्चू कडू की बड़ी मांग; सरकार Kisan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
36 हजार करोड़ की कर्जमाफी से सरकार ने निभाया वादा, अमरावती में बोले चंद्रशेखर बावनकुले
तड़ीपार अपराधी का परतवाड़ा थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मियों को दी जान से मारने की धमकी
विकास की नई राह पर डोडा: टनल, हाईवे और ‘पर्पल रेवोल्यूशन’ ने कैसे बदली जम्मू-कश्मीर के इस जिले की तकदीर?
सोने के आभूषणो से भरी नीले रंग की बैग उनके पास थी। बैग में 2 करोड़ 11 लाख रुपए मूल्य के 2 किलो 89 ग्राम सोने के जेवरात थे। ट्रेन स्टेशन पर आते ही उन्होंने जनरल डिब्बे में चढ़कर अपनी बैग ऊपर रख दी और किशोर वर्मा ट्रेन के बाथरूम के पास जाकर खड़े हो गए। ट्रेन छूटने के पूर्व उनका ध्यान दूसरी तरफ जाते ही किसी ने उनकी सोने के आभूषण से भरी बैग उड़ा ली।
पैरों तले खिसकी जमीन
ट्रेन छूटते ही उन्हें अपनी बैग दिखाई नहीं दी। इस कारण उनकी पैरोतले जमीन खिसक गई। उन्होंने चारों तरफ नजर दौड़ाई। बैग दिखाई न देने पर वे तत्काल ट्रेन से नीचे उतरकर गए और सीधे जीआरपी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत थानेदार उमेश मुंढे के पास दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही थानेदार ने अपने दल के साथ जांच कार्य शुरू कर दिया।
प्लेटफॉर्म समेत रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद जयहिंद चौक, चांदनी चौक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया हैं।
रेलवे पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
इस घटना से रेलवे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले घटना की जानकारी मिलते ही वर्मा ने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्टेशन परिसर के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बडनेरा रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी चोरी की वारदात से अमरावती और बडनेरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें :- Amravati में भाजपा चुनावी तैयारी तेज, फडणवीस ने पदाधिकारियों को जीत का आह्वान किया
बडनेरा रेलवे पुलिस स्टेशन के थानेदार उमेश मुढे ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जारी जलगांव के सराफा व्यापारी की हावड़ा मुंबई मेल से सोने के आभूषण भरी बैग चोरी होने की घटना घटित हुई। शाम 7 बजे संबंधित व्यापारी द्वारा शिकायत दी गई। जीआरपी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच जारी है।
