Amravati News: बडनेरा में 2 लोगों ने लगाई फांसी, पांचबंगला व वरुडा की घटना

Suicide
File Photo
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. बडनेरा थाना क्षेत्र के पांचबंगला व वरुडा में 2 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच बंगला निवासी संदीप मनोहर रंधाले (30) ने अपने घर में फांसी का फंदा बांधकर फांसी ले ली. उसे परिजनों की सहायता से निजी अस्पताल भर्ती किया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

वहीं बडनेरा के वरुडा निवासी प्रफुल अरुण कैकाडे (32) ने अपने घर में फांसी लेकर आत्महत्या कर ली. सुबह से ही प्रफुल कैकाडे शराब के नशे में चूर था. दोपहर में घर को कोई नहीं रहने से उसने आत्महत्या कर ली. दोनों मामलो में आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com