

अमरावती. शहर के नांदगांव पेठ ल गाड़गे नगर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग पर दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है. नांदगांव पेठ क्षेत्र के तुलजा भवानी मंगल कार्यालय के पास नराधमी पिता ने अपनी बेटी की आबरू लूटी. जबकि गाड़गे नगर क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने ही किरायेदार नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया.
पीड़ित लड़की की मां ने नांदगांव पेठ पुलिस थाने में दी शिकायत के अनुसार उसे पहले पति से तीन बेटियां हैं. वह पति से अलग रहती थी. बड़ी बेटी मां के साथ रहती है. 12 वर्षीय व 9 वर्षीय दो बेटी आरोपी पिता के साथ मुर्तिजापुर तहसील के एक गांव में रहती थीं. रात के समय उसकी दोनों बेटियां सो रही थीं, तब आरोपी ने मझली बेटी के पास जाकर उस पर जोरजबर्दस्ती से दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, दोनों बेटियों को धमकी देते हुए कहा कि, अगर यह बात किसी को बताई तो मां व बड़ी बहन को जान से मार देगा. नांदगांव पेठ पुलिस ने 40 वर्षीय पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने गाड़गे नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह आदिवासी लड़कियों के छात्रावास के पास किराये के एक मकान में रहकर पढ़ाई करती है. मकान मालिक का बेटा आरोपी कार्तिक राजेंद्र सगणे (20) रंग लगाने के बहाने कमरे में घुसा और गलत मांग करने लगा, लड़की ने उसे फटकार लगाई. आरोपी ने लड़की को पीटते जोरजबर्दस्ती कर दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.