गप्पी मछली पालो, मलेरिया टालो उपक्रम विविध कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जनजागृति अभियान चलाया

अकोला में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर व्यापक जनजागृति अभियान चलाया गया। कार्यक्रमों में रैली, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन, और मच्छरों के नियंत्रण पर जानकारी दी गई।
akola-1669
Published on: 
Updated on: 

Akola District: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जनजागृति अभियान चलाया गया. जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में यह दिन उत्साहपूर्वक मनाया गया.

इस अवसर पर प्रदर्शन, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वृत्तपत्र लेखन, समूह सभा तथा जनजागृति रैली का आयोजन किया गया. सोशल मीडिया के माध्यम से भी नागरिकों को मलेरिया के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही मच्छरों की इल्ली नियंत्रण और गप्पी मछली पालन का प्रात्यक्षिक दिखाकर लोगों को प्रत्यक्ष जानकारी दी गई.

शहर के हरिहर पेठ स्थित नागरी स्वास्थ्य केंद्र की ओर से जनजागृति रैली निकाली गई. इस रैली को स्वास्थ्य सेवा मलेरिया मंडल के सहायक संचालक डॉ. अन्सारी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अतुल शंकरवार तथा वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रुचि पोहुरकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी रैली की शुरुआत नागरी स्वास्थ्य केंद्र से हुई और हरिहर पेठ मुख्य चौक पर इसका समापन किया गया.

समापन के समय नागरिकों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. संस्थान की प्रमुख मीना माहोरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जनजागृति में सक्रिय भूमिका निभाई. इस अवसर पर अवैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर चव्हाण भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल गिरी, स्वास्थ्य कर्मचारी करण घुगे और विनोद मनोहरे, जीएनएम विजया नवघरे, फार्मासिस्ट मोनिका रायसिंग, लैब टेक्निशियन अंकुश धुड, स्वास्थ्य सेविका कल्पना बोबडे, प्रिया हागोने, वर्षा गणगणे तथा बड़ी संख्या में आशा वर्कर शामिल हुए.

पाइंटर मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास रैली के दौरान गप्पी मछली पालो, मलेरिया टालो, स्वच्छता रखो, मलेरिया दूर करो, कणकण बुखार हो तो रक्त की जांच करो और कोई भी बुखार हो सकता है मलेरिया जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा. इन नारों के माध्यम से नागरिकों में मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया.कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस उपक्रम में शुभम पजई, सोनाली डोंगरे तथा टीचिंग स्टाफ का विशेष सहयोग रहा.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com