अकोला के बाजारों में गंदगी का अंबार, बारिश में जनता बाजार और सिंधी कैंप मंडी की हालत खस्ता, सुधार की मांग

Akola News: अकोला के मुख्य जनता सब्जी बाजार समेत सभी मंडियों में बारिश के कारण गंदगी और अतिक्रमण बढ़ गया है। वंचित बहुजन आघाडी ने स्थिति न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
Akola Janta Vegetable Market Condition
रवि धानुका और पार्षद नीलेश (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Akola Janta Vegetable Market Condition: इन बारिश के दिनों में शहर के सभी सब्जी बाजारों में समुचित तथा नियमित रूप से साफ-सफाई की आवश्यकता है। इन दिनों में किसी भी सब्जी बाजार में तारीफ करने लायक साफ-सफाई नहीं हो रही है। अकोला शहर का कोई भी सब्जी बाजार तारीफ करने के लायक नहीं है। शहर के मुख्य सब्जी बाजार, जनता सब्जी बाजार की हालत बहुत खराब है। इन दिनों इस बाजार में गंदगी काफी बढ़ी है।

इसी तरह सिंधी कैंप मुख्य मार्ग पर स्थित सब्जी बाजार की स्थिति भी अच्छी नहीं है। यह बाजार भी अतिक्रमण और गंदगी की चपेट में है। इस ओर भी मनपा द्वारा ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है। इस बाजार में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यहां पार्किंग व्यवस्था बहुत आवश्यक है।

अन्य बाजारों की स्थिति भी खराब

इसी तरह पुराना शहर के दोनों सब्जी बाजारों की स्थिति भी खराब है। श्री राजराजेश्वर मंदिर के पास स्थित सब्जी बाजार का रास्ता भी काफी संकरा होकर रह गया है। इसी तरह पुराना शहर में डाबकी रोड पर स्थित सब्जी बाजार में भी सुविधाओं का अभाव है, इस बाजार की भी स्थिति सुधारना आवश्यक है। इसी तरह अकोट फैल सब्जी बाजार को भी अच्छा आकार देना जरूरी है। जठारपेठ सब्जी बाजार में सुविधाओं का अभाव होने के कारण अनेक सब्जी विक्रेता मुख्य मार्ग पर ही सब्जी की हाथ गाड़ियां खड़ी रखते हैं। इस कारण यहां भी यातायात प्रभावित होता है।

सत्ताधारियों का ध्यान नहीं : देव

इस बारे में वंचित बहुजन आघाडी के गट नेता पार्षद नीलेश देव का कहना है कि, जनता सब्जी बाजार के साथ-साथ शहर के सभी सब्जी बाजारों की हालत खराब है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा का इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं है। आम लोगों की समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। देखा जाए तो जनता सब्जी बाजार के साथ-साथ शहर के सभी सब्जी बाजारों की इन बारिश के दिनों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जानी चाहिए। यदि शीघ्र ही जनता बाजार के साथ-साथ शहर के सभी सब्जी बाजारों की स्थिति नहीं सुधारी गई, तो वीबीए (VBA) आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

सब्जी बाजारों में साफ-सफाई जरूरी : धानुका

इस बारे में स्थानीय व्यवसायी रवि धानुका का कहना है कि, जनता सब्जी बाजार के साथ-साथ सभी सब्जी बाजारों में बारिश के दिनों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से अकोला महानगरपालिका आयुक्त डॉ. सुनील लहाने अपना कार्य कर रहे हैं, उसे देखते हुए हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं कि, वे जनता सब्जी बाजार के साथ-साथ सभी सब्जी बाजारों की स्थिति की ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए निश्चित ही सभी बाजारों में सुधार करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि वे निश्चित ही बाजारों की स्थिति सुधारेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com