-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Party Candidates Depends On Independents For Victory
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: गड़चिरोली में विजयी होने के लिए निर्दलीयों का सहारा, तीन सीटों पर मैदान में 13 निर्दलीय
- Written By: अभिषेक सिंह
गडचिरोली में पार्टी की तरफ से ताल ठोंक रहे उम्मीदवार निर्दलीयों के सहारे चुनावी खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि सब अपनी सुविधानुसार निर्दलीय उम्मीदवारों को वित्तीय मदद भी कर रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: प्रमुख राजनीतिक दल के उम्मीदवार को पराजित करने के लिये विरोधियों ने निर्दलीयों का खेल रचा हैं। उन्हें वित्तीय सहायता देकर प्रतिद्वंदी उम्मीदवार द्वारा विजय के लिये खेला गया यह खेल प्रमुख उम्मीदवारों के लिये सिरदर्द साबित हो रहा है। गडचिरोली, आरमोरी और अहेरी तीनों विस क्षेत्र में कुल 13 निर्दलीय उम्मीदवार है।
इन निर्दलीय उम्मीदवारों में आनंदराव गेडाम, शिलू चिमूरकर, खेमराज नेवारे, दिवाकर पेंदाम, बालकृष्ण सावसाकडे, डॉ. सोनल चेतन कोवे, दिपक आत्राम, महेश कुमरम, शैलेश गेडाम, नितीन पदा, राजे अम्ब्रीशराव आत्राम, भाग्यश्री लेखामी, हनमंतु मड़ावी आदि का समावेश है।
यह भी पढ़ें:- “संविधान दिखाना नक्सली विचार नहीं…महाराष्ट्र नहीं सहेगा बाबा साहब का अपमान”, फडणवीस पर राहुल गांधी का पलटवार
सम्बंधित ख़बरें
भारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
अहेरी विस क्षेत्र में महायुति के उम्मीदवार डॉ. धर्मरावबाबा आत्राम, महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवार भाग्यश्री आत्राम, निर्दलीय राजे अम्ब्रीशराव आत्राम और हनुमंतु मड़ावी चार उम्मीदवारों के बीच चुनावी लड़ाई होने वाली है। वहीं गड़चिरोली विस क्षेत्र में महायुति के उम्मीदवार डॉ. मिलिंद नरोटे और महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार मनोहर पाटिल पोरेटी के बीच सीधी टक्कर है।
यही स्थिति आरमोरी विस क्षेत्र में दिखाई दे रही है। यहां पर भाजपा के उम्मीदवार कृष्णा गजबे का कांग्रेस के उम्मीदवार रामदास मसराम के साथ मुकाबला होगा। अहेरी विस क्षेत्र छोडे तो अन्य दो विस क्षेत्र में निर्दलीयों का अच्छा प्रभाव नहीं है। लेकिन प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को धूल चटाने के लिये विरोधी कुछ निर्दलीयों को अपनी ढाल बनाने की चर्चा है। उन्हें खोके देकर मतदान पर प्रभाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के वोटो का विभाजन करने के लिये विरोधियों द्वारा विभिन्न तरह के फंडे अपनाएं जा रहे है।
कुछ उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी मिलने के पहले ही जनसंपर्क पर काफी खर्च किया था। लेकिन इनमें से अनेकों को अधिकृत उम्मीदवारी नहीं मिलने से उन्होंने बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके नाराजगी का लाभ लेते हुए विरोधी उन्हें वित्तीय रसद पहुंचाकर प्रचार के लिये मदद किए जाने से प्रमुख उम्मीदवारों का सिरदर्द बढ़ गया है।
नाराजगी से किसका होगा नुकसान
भाजपा के विधायक डॉ. देवराव होली, पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी, कांग्रेस के एड. विश्वजित कोवासे को पार्टी ने उम्मीदवारी नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया था। लेकिन कार्रवाई के भय से अपना नामांकन वापस लेने के बाद भी उनमें पार्टी की भूमिका के प्रति नाराजगी दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नागपुर बना चुनावी कुश्ती का सबसे बिजी अखाड़ा, एड़ी-चोटी का जोर लगा रहीं पार्टियां
कहा जा रहा है कि कोवासे उम्मीदवार के प्रचार के लिये घुमते नजर आ रहे है, लेकिन अपना राजनीतिक प्रतिद्वंदी चुनकर आने पर भविष्य में बाधा बन सकता है, इसके चलते अनेकों ने विरोधी का काम करने की चर्चा है। वरिष्ठों के आदेश के चलते प्रचार के लिये घुमने के बाद भी एकनिष्ठा से काम करते हुए नहीं दिखाई दे रहे है। जिससे उनके नाराजगी का किसे नुकसान होगा, यह नतीजे के बाद पता चल पाया जाएगा।
Maharashtra assembly elections party candidates depends on independents for victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














