राज्यमंत्री पद का लालच देकर 20 करोड़ रुपये की मांग, तीन ठग गिरफ्तार, दिल्ली कनेक्शन का संदेह
Yavatmal Fraud Case : यवतमाल में केंद्रीय निगमों में अध्यक्ष और सदस्य पद दिलाने का झांसा देकर 20।25 करोड़ रुपये की मांग करने वाले एक कथित ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
Appointment Scam (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Yavatmal Police News: केंद्रीय निगमों में अध्यक्ष या सदस्य पद दिलाने का झांसा देकर 20 करोड़ 25 लाख रुपये की मांग करने वाले एक ठग गिरोह का यवतमाल में पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली के बड़े नेताओं से सीधे संबंध होने का दावा कर केंद्रीय निगमों में नियुक्ति दिलाने का सपना दिखाने वाले इस गिरोह की साजिश भाजपा के जिला समन्वयक नितिन भूतड़ा की सतर्कता के कारण विफल हो गई।
भूतड़ा की शिकायत पर अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नितिन भूतड़ा ने स्पाय कैमरे की मदद से आरोपियों को ट्रैप किया और बातचीत के वीडियो तथा अन्य साक्ष्य जांच के लिए पुलिस को सौंपे हैं।
अवधूतवाडी पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस ने इस कार्रवाई में लौकिक जगन्नाथ फुलकर, विश्वजीत सुरेश राठोड और गणेश लालसिंग राठोड को गिरफ्तार किया है। नितिन भूतड़ा की शिकायत पर यवतमाल के अवधूतवाडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानेदार नंदकुमार काले और उनकी टीम मामले की आगे जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता के भड़काने पर असद ने की हत्या
डिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
गोंदिया में गौहत्या का मामला: तालाब में मिले गायों के अवशेष, तीन आरोपी गिरफ्तार
चिलचिलाती गर्मी से राहत या चिंता? महाराष्ट्र में मानसून की चाल धीमी, कृषि विभाग ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
ये भी पढ़े: नागपुर-सेवाग्राम रेलखंड पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, मडगांव एक्सप्रेस अब नागपुर के बजाय अजनी स्टेशन से चलेगी
42 निगमों की आधिकारिक जैसी सूची भेजी
आरोपियों ने केंद्र सरकार के अधीन आने वाले 42 निगमों की आधिकारिक प्रतीत होने वाली सूची भेजकर यवतमाल जिले के कुछ राजनीतिक लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि सूची में से इच्छित निगम चुन लें और नियुक्ति सुनिश्चित समझें। इसके बदले आरोपियों ने 20।25 करोड़ रुपये की डील का प्रस्ताव रखा था।
