तेल्हारा में हजारों किसानों ने निकाला आसूड मोर्चा, सरकार से मांगी तत्काल कर्जमाफी और सूखा राहत

Telhara Asud Morcha: अकोला के तेल्हारा में महाराष्ट्र स्वराज्य पार्टी ने किसानों और खेत मजदूरों की मांगों को लेकर ‘आसूड मोर्चा’ निकाला। सरकार से कर्जमाफी, सूखा राहत और फसल बीमा की मांग की गई।
telhara farmers asud morcha 12 demands akola
अकोला किसान आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Telhara Farmers Protest: सूखा, बेमौसम बारिश, फसल खराब होने और प्राकृतिक आपदाओं से परेशान किसानों और खेत मजदूरों की मांगों को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र स्वराज्य पार्टी की ओर से तेल्हारा तहसील कार्यालय पर 'आसूड मोर्चा' निकाला गया। छत्रपति संभाजीराजे के नेतृत्व में निकाले गए इस मोर्चे में हजारों किसान और खेत मजदूर शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम तहसील प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगों का निवेदन सौंपकर तत्काल राहत देने की मांग की गई। निवेदन पर प्रशांत डिक्कर, छत्रपति संभाजीराजे, गजानन बंगाले, शुभम इसापुरे, आशीष शेंडके, रोशन देशमुख, वैभव खाडे और सुधाकर हागे के हस्ताक्षर हैं। मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई।

telhara farmers asud morcha 12 demands akola
नासिक: मालेगांव में दादा, बेटे और पोते की पजार झील में डूबने से मौत! एक ही परिवार की 3 पीढ़ियों का दर्दनाक अंत

बिना शर्त संपूर्ण कर्जमाफी

निवेदन में सूखाग्रस्त किसानों को प्रति हेक्टेयर 1 लाख रु. सहायता, भूमिहीन खेत मजदूर परिवारों को कम से कम 50 हजार रु. आर्थिक सहायता और किसानों की बिना शर्त संपूर्ण कर्जमाफी कर तत्काल नया फसल कर्ज उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रलंबित फसल बीमा तथा चालू वर्ष की 100 प्रश बीमा राशि किसानों के खातों में जमा करने की मांग भी की गई।

telhara farmers asud morcha 12 demands akola
Akola News: सूखा घोषित होने के 48 घंटे में अकोला में दो किसानों की मौत, सहायता की मांग

पानी, बिजली और वन्यप्राणियों का मुद्दा

तेल्हारा तहसील के बांध का पानी रोककर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, कृषि पंपों को प्रतिदिन 12 घंटे बिजली देने और वन्यप्राणियों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग की गई।

फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में सुरक्षा दीवार बनाने में सहायता तथा कृषि उपज के परिवहन के लिए प्राथमिकता से खेत मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। किसान आत्महत्याएं रोकने के लिए राज्य में तत्काल सूखा राहत सुविधाएं शुरू करने की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी गई कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com